कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पूर्व मंत्री दीपक कुमार का भव्य स्वागत
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नियुक्ति पत्र वितरण किया गया।
रिपोर्ट फैसल मलिक
थाना भवन- विधानसभा क्षेत्र के गांव जानीपुर में पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री आदरणीय दीपक कुमार जी का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में शामली शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लोकेश कटारिया, कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर जिशांत हैदरी, एवं ओंकार प्रधान जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।गांव पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों और पगड़ी पहनाकर तथा फूलों की मालाओं से अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इसके पश्चात मंत्री दीपक कुमार जी ने कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के नव-नियुक्त कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान कर कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने का आह्वान किया।समारोह में लोकेश कटारिया ने कहा कि “जैसे हमारे नेता राहुल गांधी जी संघर्ष कर रहे हैं, हमें भी उसी जज्बे के साथ आगे बढ़ना होगा।” वहीं शेखर पाल जी ने कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प जताया।गांव के अरविंद भारती जी ने आसपास के क्षेत्र के लोगों को बुलाकर कार्यक्रम को सफल बनाया। पूर्व प्रधान बाबूराम जी ने कहा कि अब भविष्य कांग्रेस में ही सुरक्षित है और कांग्रेस की वापसी का समय आ गया है।राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर जिशांत हैदरी ने भाजपा सरकार पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि “हमारे नेता राहुल गांधी जी ने चोरी का फार्मूला देश के सामने रखा है और अब हमें और मजबूती से संघर्ष करना होगा।कार्यक्रम के अंत में लोकेश कटारिया ने जोरदार नारे—राहुल गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, कांग्रेस का हाथ दलितों के साथ, जय भीम जय संविधान जय कांग्रेस लगवाए। इस मौके पर जिला फ्रंटल कोऑर्डिनेटर राजेश्वर देव दत्त, प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी, पूर्व शहर अध्यक्ष लोकेश कटारिया, पिछड़ा वर्ग प्रदेश प्रभारी शेखर पाल,सेवादल जिला अध्यक्ष बृजेश शर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कौशिक, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अखलाक प्रधान, श्रीमती अंजलि कश्यप,रुकैया,सोनिया,श्रीमती हमीदा,सतेंद्र कश्यप,लोकेश कुमार सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता।सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की विचारधारा को सशक्त बनाने और आने वाले चुनाव में पार्टी को विजय दिलाने का संकल्प लिया।
0 टिप्पणियाँ