Ticker

6/recent/ticker-posts

जमीयत उलेमा ए हिंद की तहसील इकाई के प्रदेश अध्यक्ष की देखरेख में सम्पन्न हुआ चुनाव

जमीयत उलेमा ए हिंद की तहसील इकाई के प्रदेश अध्यक्ष की देखरेख में सम्पन्न हुआ चुनाव

सर्वसम्मति से अध्यक्ष मुफ्ती मोहम्मद आरिफ मजाहिरी, महासचिव कारी शौकीन जबकि कोषाध्यक्ष सनव्वर को चुना गया

रिपोर्ट डॉ ताहिर मलिक/अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-जमीयत उलेमा ए हिंद की तहसील इकाई के प्रदेश अध्यक्ष की देखरेख में सम्पन्न हुए चुनाव में सर्वसम्मति से अध्यक्ष मुफ्ती मोहम्मद आरिफ मजाहिरी, महासचिव कारी शौकीन जबकि कोषाध्यक्ष सनव्वर को बनाया गया।

गुरुवार को ईदगाह रोड़ स्थित मदरसा जामिया मोहम्मदिया में चुनाव पर्यवेक्षक जमीयत उलेमा के प्रदेश सचिव सैयद जहीन की देख रेख में सर्वसम्मति से चुनाव सम्पन्न कराया गया जिसमें तहसील एवं ब्लाक रामपुर मनिहारान व नानौता की इकाई का गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से तहसील अध्यक्ष मुफ्ती आरिफ मजाहिरी, उपाध्यक्ष हाजी जुनैद माधोपुर, मुफ्ती उमेर नाजमी,मौलाना सोबान वमाहसचिव कारी शौकीन जबकि कोषाध्यक्ष सनव्वर को बनाया गया। इसके अलावा ब्लॉक रामपुर मनिहारान इकाई मेंकारी मुकर्रम को अध्यक्ष,हाफिज लुकमान कारी, ताहिर को उपाध्यक्ष, सरफराज को महासचिव बनाया गया। नानौता ब्लॉक के लिए मौलाना अरशद को अध्यक्ष,चौधरी शफकत व हाजी आरिफ को उपाध्यक्ष, कारी लुकमान को महासचिव बनाया गया। इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव सैयद जहीन मदनी ने कहा कि समाज में फैल रही बुराइयों दहेज प्रथा, शराब, युवा फिजूल खर्ची को खत्म करने के साथ साथ समाज में शिक्षा को लेकर जागरूकता पैदा करने की जरूरत है।मौलाना सरताज कासमी ने स्वतंत्रता आंदोलन में जमीयत उलेमा ए हिंद के इतिहास और कुर्बानियों पर रोशनी डाली। मौलाना शमशीर कासमी ने कहा कि गांव गांव जमीयत इकाइयों का गठन कर आपसी सौहार्द और समाजिक कुरीतियां को दूर करना ही संगठन का उद्देश्य है। इस दौरान मौलाना अल्ताफ, मास्टर अरशद, मौलाना फातिहूद्दीन, मौलाना शराफत, मौलाना राशिद, मुफ्ती आलिम, मौलाना सलमान, राशिद कारी, सरवर मुफ्ती, उस्मान मौलाना अब्दुल कादिर आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

शिक्षा मित्र सम्मान समारोह एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण का भव्य कार्यक्रम हुआ आयोजित