Ticker

6/recent/ticker-posts

शिक्षा मित्र सम्मान समारोह एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण का भव्य कार्यक्रम हुआ आयोजित

शिक्षा मित्र सम्मान समारोह एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण का भव्य कार्यक्रम हुआ आयोजित

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग श्री बृजेश सिंह, विधायक नकुड श्री मुकेश चौधरी, नगर विधायक श्री राजीव गुंबर, जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान की उपस्थिति में राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट में शिक्षा मित्र सम्मान समारोह एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।    

माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा गोरखपुर स्थित बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह से इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसका सजीव प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री श्री बृजेश सिंह द्वारा शिक्षामित्र योजना के अंतर्गत लागू की गई शिक्षामित्र को ₹10000 से 18000 रुपए  मानदेय वृद्धि की शुभकामनाएं दी गई एवं सरकार द्वारा शिक्षामित्र को एवं उनके परिजनों को ₹500000 तक कैशलेस चिकित्सा सुविधाओं को प्रदान करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार का आभार प्रकट किया गया एवं प्रशंसा की गई।नगर विधायक श्री राजीव गुंबर द्वारा शिक्षामित्र को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यदि विद्यालय में किसी भी प्रकार की आवश्यकता एवं सहयोग किया चाहिए तो हम हमेशा उपलब्ध है। संपर्क करके अपने विद्यालयों में आमूल-चूल व्यवस्थाओं के परिवर्तन हेतु अवगत कराये।  विधायक नकुड़ श्री मुकेश चौधरी द्वारा विद्यालयों को कायाकल्प के अंतर्गत उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में अवगत कराया गया। उन्होंने सभी शिक्षकों से कहा कि यदि किसी को बच्चों की पढ़ाई से संबंधित, विद्यालय के विकास से संबंधित एवं अन्य किसी भी प्रकार की आवश्यकता है तो अवगत कराएं। सभी को पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान किया जाएगा।
जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग में कायाकल्प के अंतर्गत उपलब्ध संसाधनों एवं स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही शिक्षा, शिक्षा व्यवस्था का जिक्र करते हुए सभी शिक्षकों से अपेक्षा की गई कि हम अपने विद्यालयों को निपुण विद्यालय, ब्लॉक को निपुण ब्लॉक , जनपद को निपुण जनपद बनाएंगे।  कार्यक्रम में जनपद के समस्त विकास खंडों से उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो-दो शिक्षा मित्रों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, डमी चेक का वितरण कर सम्मानित किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रम में विद्यालयों में प्रयोग की जाने वाली शिक्षण अधिगम सामग्री छात्रों द्वारा बनाए गए मॉडल एवं दिव्यांग बच्चों की शिक्षण व्यवस्था ब्रेल लिपि इत्यादि का अवलोकन अतिथिगण एवं अधिकारियों द्वारा किया गया।  इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन, सह जिला विद्यालय निरिक्षक डॉ. हर्षदेव स्वामी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुमारी कोमल, खंड शिक्षा अधिकारी योगेश शर्मा, प्रीतिपाल, सुरेश त्यागी,सहदेव गंगवार, विरेंद्र शर्मा, एकेडमिक रिसोर्स पर्सन एसोसिएशन श्री प्रवीण चौधरी, डॉ. गोपाल शर्मा, शिक्षक कृपाल मलिक, जिला समन्वयक श्री अरविंद कुमार सिंह, श्री विकास सैनी, एसआरजी श्री सरफराज आलम, श्री कपिल दुआ, एआरपी श्रीमती बृजेश, अंकिमा जैन, पारुल उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

शिक्षा मित्र सम्मान समारोह एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण का भव्य कार्यक्रम हुआ आयोजित