जनपद में पीसीपीएनडीटी एक्ट का कढ़ाई से पालन किया जाए- जिलाधिकारी
अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखते हुए समय समय पर किया जाए निरीक्षण
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार- जनपद में पीसीपीएनडीटी अधिनियम का सख्ती से पालन कराए जाने को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में पीसीपीएनडीटी अधिनियम सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिनियम का सख्ती से पालन कराये जाने को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आर के सिंह को निर्देशित किया एवं जिन केंद्रों द्वारा अधिनियम का पालन करने में ढिलाई बरती जा रही है उनके विरुद्ध नियमानुसार तत्काल आवश्यक कार्यवाही किया जाये।बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.अनिल वर्मा द्वारा नए पंजीकरण एवं नवीनीकरण की पत्रावलियां प्रेषित की,जिसमें निजी केंद्रों के नए पंजीकरण हेतु आए 5 आवेदनों में से केवल 1केंद्र को अनुमोदित किया गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादराबाद एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारसन में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू किए जाने हेतु समिति में अनुमोदन दिया गया। बैठक में पंजीकरण के नवीनीकरण हेतु आए 12केंद्रों के आवेदनों में से एक केंद्र पशु चिकित्सालय बहादराबाद के नवीनीकरण को रोकते हुए 11को अनुमोदित किया गया।इसी के साथ ही 3केंद्रों के पंजीकरण को निलंबित भी किए जाने हेतु भी आदेशित किया गया,इनमें चिकित्सक नियुक्त नहीं किए गए थे।बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आर.के सिंह,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.अनिल वर्मा,सीएमएस रुड़की ए.के मिश्रा,बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.संदीप निगम,डॉ.कोमल,डॉ.आरती,नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.गंभीर तालियान,ब्रांड एम्बेसडर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मनु शिवपुरी ,समाजसेवी अभिप्रेरणा फाउंडेशन दीपेश चंद्र प्रसाद,कनिका समाज सेविका,रवि संदल,एडवोकेट फार्मूड अली,मयंक रौतेला,कुलदीप बिष्ट आदि मौजूद रहें।
0 टिप्पणियाँ