Ticker

6/recent/ticker-posts

अंडर-19 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

अंडर-19 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (एसडीसीए) के तत्वावधान में आयोजित अंडर-19 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। 30 अप्रैल से 3 मई तक शामली क्रिकेट अकादमी, शामली में आयोजित इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में सहारनपुर ए, सहारनपुर बी, मुजफ्फरनगर और शामली की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। मैचों का स्तर प्रतिस्पर्धात्मक रहा और कई मुकाबले रोमांचक स्थिति तक पहुंचे।

सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (एसडीसीए) के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य सहारनपुर और आसपास के जिलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उचित मंच प्रदान करना है, ताकि उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर जोनल टीम का गठन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि एसडीसीए के चेयरमैन मोहम्मद अकरम के सतत प्रयासों से सहारनपुर में क्रिकेट गतिविधियों को नई गति मिली है और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।एसडीसीए के सचिव लतीफ उर रहमान ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि सहारनपुर के खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और आने वाले समय में यहां से कई खिलाड़ी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकते हैं।
सचिव लतीफ़ उर रहमान ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान यूपीसीए जूनियर चयन समिति के मुख्य चयनकर्ता कमलकांत कनौजिया ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का बारीकी से अवलोकन किया। मैचों में अंपायरिंग नीरज चौधरी और दीपक सैनी ने की, जबकि स्कोरिंग का दायित्व प्रणब दास ने निभाया। आयोजन को सफल बनाने में एसडीसीए के पदाधिकारियों उपाध्यक्ष परविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष पाली कालड़ा, संरक्षक अमर गुप्ता, राज कुमार राजू, मीडिया प्रभारी सैयद मशकूर, संयुक्त सचिव महेश शर्मा, मोहम्मद वकार, भूपेंद्र कच्छल, विनय कुमार, सत्यम शर्मा, रवि सिंघल, योगेश गुप्ता, राकेश शर्मा, राजीव गोयल टप्पू, रणधीर कपूर, विक्रांत चौधरी, आमिर कुरैशी, अर्जुन चौहान, आदिल खान, तनवीर खान, संजय विश्वकर्मा, शोएब अहमद, सचिन सैनी, पीयूष राणा, रविश राठी, अर्जुन कुमार, अंजर अली, प्रीति मेहरा, राज शेखर, राव मुजीब, अक्षय चौहान, आयुष चौधरी, प्रिंस पटेल और ललित पंवार सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

शिक्षा मित्र सम्मान समारोह एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण का भव्य कार्यक्रम हुआ आयोजित