Ticker

6/recent/ticker-posts

जिलाधिकारी ने किया उच्च प्राथमिक विद्यालय सढ़ौली हरिया विकास खंड का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया उच्च प्राथमिक विद्यालय सढ़ौली हरिया विकास खंड का निरीक्षण

रिपोर्ट डॉ ताहिर मलिक/अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-जिलाधिकारी महोदय एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय के द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय सढ़ौली हरिया विकास खंड रामपुर मनिहारान का निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी महोदय के द्वारा विद्यालय में कक्षा–कक्षों , पुस्तकालय, मीना–मंच, कंप्यूटर कक्ष, एल0बी0डी0(लर्निंग बाई डूइंग) कक्ष आदि का निरीक्षण किया गया । जिलाधिकारी महोदय के द्वारा विद्यालय का चयन अभ्युदय विद्यालय में होने के कारण खाली/रिक्त भूमि पर ले–आउट कराए जाने के निर्देश दिए गए।  जिलाधिकारी महोदय के द्वारा मंडल स्तर पर साइंस पार्क की स्थापना के लिए उपलब्ध विद्यालय भूमि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान SDM कु0 पूर्वा शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहारनपुर कु0 कोमल, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड धर्मेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, प्रधानाध्यापिका उच्च प्राथमिक विद्यालय सढ़ौली हरिया श्री मति विशाखा चौहान एवं ग्रामवासी मौके पर मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

शिक्षा मित्र सम्मान समारोह एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण का भव्य कार्यक्रम हुआ आयोजित