हॉकी खेल के जिला व मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल का 03 सितम्बर का होगा आयोजन
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-अयोध्या में होने वाली पंडित दीन दयाल राज्य स्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु जिला व मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया जायेगा। जिसमें खिलाड़ी भाग लेकर अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे।
क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा ने बताया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश खेल भवन लखनऊ के तत्वावधान में पंडित दीन दयाल राज्य स्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 08 से 13 सितम्बर, 2025 तक अयोध्या में किया जा रहा है। जिसमें प्रतिभाग हेतु क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर द्वारा जिला व मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में 03 सितम्बर 2025 को कराया जायेगा। उन्होने बताया कि 03 सितम्बर 2025 को जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन प्रातः 10 बजे से व 03 सितम्बर 2025 को ही मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन अपरान्हः 03 बजे से कराया जायेगा। चयन ट्रायल में प्रतिभाग हेतु खिलाडियों को अपने आधार कार्ड की पठनीय छाया प्रति साथ लाना अनिवार्य है। मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल मे चयनित खिलाड़ी अयोध्या में होने वाली पंडित दीन दयाल राज्य स्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में सहारनपुर मण्डल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
0 टिप्पणियाँ