Ticker

6/recent/ticker-posts

स्पिक मैके सहारनपुर चैप्टर के 25वे वर्ष में प्रवेश होने पर किया जाएगा .विशेष कार्यक्रम

स्पिक मैके सहारनपुर चैप्टर के 25वे वर्ष में प्रवेश होने पर किया जाएगा .विशेष कार्यक्रम

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-स्पिक मैके सहारनपुर चैप्टर अविरल कार्य करते हुए 25वे वर्ष में प्रवेश कर रहा है इस  (2025–2026) वर्ष में  स्पिक मैके सहारनपुर ने जिले के सभी  विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं आम नागरिकों को भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने हेतु वर्षभर के विशेष कार्यक्रमों में शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रस्तुतियाँ, योग सत्र, चित्रकला व लोककला कार्यशालाएं, विरासत भ्रमण, सांस्कृतिक फिल्म प्रदर्शन एवं विद्यालय स्तरीय ओरिएंटेशन की योजना बना रहे हैं।जिसमे कुल 5000  कार्यक्रम कराने का लक्ष्य रखा है 

लक्ष्य को गति देने के लिए आज स्पिक मैके के राष्ट्रीय समन्वयक पंकज मल्होत्रा ने सहारनपुर जिले के 887 की यात्रा आरम्भ की। साईकल यात्रा को जिलाधिकारी आवास से जिलाधिकारी मनीष बंसल ने स्पिक मैके का झण्डा लहराकर रवाना किया गया।  जिला समन्वयक शेफाली ने बताया कि प्रथम चरण की इस यात्रा में जिले के 11 ब्लॉक के विभिन्न गावों से गुज़रेगी जिसमे ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों में स्पिक मैके के सिनेमा क्लासिक मॉड्युल में 2 अक्टूबर तक "द मेकिंग ऑफ महात्मा" दिखाई जाएगी ।जिन विद्यालयों में  सिनेमा दिखाने हेतु व्यवस्था   नहीं है ,स्पिक मैके समन्वयक पंकज मल्होत्रा साईकिल पर  मिनी प्रोजेक्टर ले कर जा रहे है और विद्यालयों में स्पिक मैके ओरिएंटेशन कर फिल्म भी दिखा रहे है आज भारी बारिश के चलते भी 15  किलोमीटर रास्ता तय करते हुए बलियाखेड़ी ब्लॉक के राजकीय हाई स्कूल सफदलपुर पहुँची प्रधानचार्य अनीता शर्मा  ने तिलक एवं पुष्पो  से यात्रा का स्वागत किया बच्चो अद्यापको  को शामिल करते हुए एक स्पिक मैके हेरिटेज क्लब की स्थापना  की गयी जिसमे विद्यालय अपने विद्यालय के साथ साथ अन्य विद्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित करेगा छात्रा नंदिनी को क्लब  का लीडर घोषित किया गया इस अवसर पर सउपाध्यक्ष  आशूदीप सिंह  ने कहा  आयोजनों के सफल संचालन हेतु प्रशासन एवं स्थानीय संस्थाओं का सहयोग अत्यंत आवश्यक है डी एम जल्द ही एक  बैठक में शिक्षा निदेशक डी आई ओ एस ,बी एस ए एवं विद्यालयों के साथ बैठक कर योजना के क्रियान्वन पर चर्चा करस्पिक मैके एवं जिला प्रशासन के  संयुक्त  प्रयासों से छात्रों में भारतीयता, सांस्कृतिक गौरव एवं सेवा-भाव जागृत होगा। हमें आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि, प्रशासन का समर्थन इस आयोजन को सफल एवं प्रेरणादायी बनाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जामिया रहमत (अरबिक कॉलेज) घघरौली में पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बैठक मे किया विचार विर्मश