Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर जूडो प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ियो ने दिखाया दमखम

प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर जूडो प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ियो ने दिखाया दमखम

 रिपोर्ट मनोज कश्यप      

सहारनपुर- खेल निदेशालय उ0प्र0 के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश जूडो एसोसिएशन के समन्वय से क्षेत्रीय खेल कार्यालय, सहारनपुर द्वारा प्रदेश स्तरीय जूनियर जूडो (बालक/बालिका) प्रतियोगिता का आयोजन 28 से 30 अगस्त, 2025 तक डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में राहुल चोपडा क्रीडाधिकारी सहारनपुर मण्डल की देख-रेख में किया जा रहा है। प्रतियोगिता मे मुख्य अतिथि महापौर डॉ. अजय कुमार एवं नगर विधायक राजीव गुम्बर का स्वागत किया गया। 

प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर जूडो (बालक/बालिका) प्रतियोगिता में खिलाडियों को अटल कुमार राय आयुक्त सहारनुपर मण्डल सहारनपुर, महेश कुमार गुप्ता चैयरमैन उत्तर प्रदेश जूडो एसोसिएशन, सुधीर एस हलवासिया अध्यक्ष उत्तर प्रदेश जूडो एसोसिएशन के द्वारा खिलाडियों को सम्बोधित किया गया एवं जिला ओलंपिक संघ सहारनपुर के अध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री संजय गर्ग, शिव कुमार गुप्ता चैयरमैन नगर पालिका नकुड, मुनव्वर अंजार महासचिव उत्तर प्रदेश जूडो एसोसिएशन, पंकज बंसल उपाध्यक्ष सहारनुपर जिला जूडो संघ, अकरम शाह ओलम्पियन अर्जुन अवार्डी, दीपक गुप्ता सचिव सहारनपुर जिला जूडो संघ द्वारा आज के विजेता खिलाडियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता मे लवकुश नेत्रहीन जूडो खिलाडी, जिसने विश्व जूडो प्रतियोगिता में भारत का नेतृत्व किया था, सुश्री प्रगति मूक बधीर जूडो खिलाडी जिनका डेफ ओलम्पिक में चयन किया गया एवं लगन लक्षकर जिसने एशिया जूडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया। इन सभी को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता मे निर्णायक मे दीपक गुप्ता, सुुषमा आवस्थी, राजेन्द्र कुमार शर्मा, संजय गिरी, लाल कुमार, संजय गुप्ता, जया साहु, अश्वनी गुज्जर, राजेश भारद्वाज, शादाब आलम, सूरज प्रताप, निशान्त, अरनव गुप्ता, कोमल मोर्या, सुमित यादव, अमन झा, पिन्टू सैनी,  टी0डी0 भास्कर, आशुतोष दास, अनुज यादव शामिल रहे। इस अवसर पर रविकान्त धीमान, शिव नन्दन, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, बृजेश कुमार, लाल धर्मेन्द्र प्रताप, संजीव कुमार, प्रदीप कुमार शर्मा, जयेन्द्र कुमार, पुनीत कुमार आर्या (सहारनपुर जूडो प्रशिक्षक), आदेश, प्रियंका, प्रीति, सुप्रिया रानी, अभिषेक शर्मा, सन्नी कुमार आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

आने वाले समय में राष्ट्रीय लोकदल दिल्ली के अंदर बहुत बड़ी ताकत बनेगा-चौ नीरपाल सिंह