सहारनपुर में हॉकी खेल के मंडल स्तरीय चयन ट्रायल का हुआ आयोजन
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- हॉकी खेल के मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 08 से 13 सितम्बर, 2025 तक अयोध्या में किया जा रहा है। जिसमें प्रतिभाग हेतु क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर द्वारा मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन राहुल चोपडा क्रीडाधिकारी की देख-रेख में सम्पन्न किया गया।
मंडल स्तरीय चयन ट्रायल मे काकुल, सुहानी, मुस्कान, इकरा, रिया कर्णवाल, राशी, परी, अलीना, नबिया, उर्वशी गौतम, पूजा, लक्ष्मी, अलिशबा, ऐलिश, मीना देवी (सभी सहारनपुर), दीपा उपाध्याय (मु0नगर) का चयन किया गया। जबकि आरक्षित खिलाड़ियों मे पावनी, हिमांशी, निशा, मानसी का चयन किया गया।हॉकी खेल के मंडल स्तरीय चयन ट्रायल मे महिला हॉकी टीम का चयन राहुल टॉक सचिव जिला हॉकी संघ सहारनपुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. करण सिंह सैनी जिला अध्यक्ष, राहुल टॉक सचिव, मैनका टॉक संयुक्त सचिव, राहुल सैनी, उषा गर्ग, लाल धर्मेन्द्र प्रताप आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ