Ticker

6/recent/ticker-posts

दशलक्षण महापर्व का सातवां दिन उत्तम तप धर्म के रूप में मनाया

दशलक्षण महापर्व का सातवां दिन उत्तम तप धर्म के रूप में मनाया

 रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-जैन समाज के  दस दिवसीय दशलक्षण महापर्व का सातवां दिन उत्तम तप धर्म के रूप में मनाया गया।

प्रातः मंदिर में श्री शांतिनाथ भगवान की प्रतिमा को पाण्डुकशिला पर विराजमान कर अभिषेक और शांतिधारा की गई।श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पं अंकित शास्त्री ने कहा कि दशलक्षण पर्व का सातवां दिन उत्तम तप धर्म का दिन है। तप धर्म का अर्थ है हमें तप करना चाहिए। तप करने से शरीर कुंदन बन जाता है। तप के द्वारा ही आत्मा को परमात्मा बनाया जाता है। शाम के समय श्री जी की भव्य आरती की गई। इस बाद धार्मिक प्रतियोगिता कौन बनेगा धर्म शिरोमणि का आयोजन किया गया।इस दौरान जैन समाज के प्रधान मनोज जैन, उपप्रधान डॉ राजेश जैन,महामंत्री निपुण जैन, अमित जैन, सुधीर जैन, विद्यासागर जैन,शशांक जैन, अतुल जैन, प्रशांत जैन, ललित जैन, अभिषेक शास्त्री, संजय जैन, अशुंल जैन,राकेश जैन, आकाश जैन, अर्पित जैन, नमन जैन, आर्जव जैन, नवीन जैन, ललित जैन, शुभम जैन, पुष्पेन्द्र जैन, नीरज जैन, अरविन्द जैन,अंकित जैन,वर्षा जैन, प्रीति जैन, सुनीता जैन, रेणु जैन, माधवी जैन, पूजा जैन, संगीता जैन सृष्टि जैन, गरिमा जैन, करुणा जैन, परख जैन, विनीता जैन, पायल जैन, दीपा जैन सहित समाज के सैकड़ों महिला पुरुष मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

बिना पंजीकरण अल्ट्रासाउण्ड मशीन खरीदने के मामले में दो खिलाफ कारवाई के निर्देश