पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल के व्यापारियों नेमनाया स्थापना दिवस
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-व्यापार मंडल की सफलता के 3 वर्ष पूरे होने पर पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल द्वारा सहारनपुर में अपने कार्यालय पर व्यापार मंडल स्थापना दिवस मनाया गया।
प्रदेश अध्यक्ष श्री हरपाल सिंह वर्मा ने कहा कि आज के ही दिन व्यापार मंडल का गठन दिनांक 2 सितंबर 2022 को हुआ था। व्यापार मंडल के गठन से सभी व्यापारी बंधुओं को भी अपनी समस्याएं बताने एवं हल करने का एक मंच मिला। व्यापार मंडल के गठन के बाद से ही प्रदेश इकाई के सतत प्रयासों से व्यापार मंडल का निरंतर विस्तार किया जा रहा है और हजारों की संख्या में व्यापारी पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल से जुड़ चुका है। इस अवसर पर प्रदेश , जिला एवं नगर सहारनपुर इकाई के साथ साथ मुजफ्फरनगर एवं रामपुर मनिहारान के पदाधिकारी और व्यापारी बंधु भी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष श्री हरपाल सिंह वर्मा ने कहा कि हमारा व्यापार मंडल व्यापारी हित के लिए समर्पित है और जाति धर्म से ऊपर उठकर सभी व्यापारी बंधुओं को एक समान लेकर चलता है। हमारे लिए व्यापारी और उसका व्यापार सर्वोपरि है। किसी भी व्यापारी का किसी भी प्रकार का उत्पीड़न व्यापार मंडल ने न तो बर्दाश्त किया है और न ही कभी करेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी भय रहित वातावरण में अपना व्यापार कर पाए इसी का प्रयास हम करते हैं।उन्होंने सभी पदाधिकारियों को व्यापार मंडल के नियमों का पालन करते हुए व्यापार मंडल के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए सतत प्रयास करते रहने की सलाह भी दी। प्रदेश महासचिव श्री अनुज गुप्ता ने भी सभी उपस्थित पदाधिकारियों और व्यापारी बंधुओं को शुभकामनाएं दी और ये कहा कि व्यापार मंडल ने पिछले वर्षों में सैकड़ों व्यापारियों की समस्याओं का निवारण विभिन्न विभागों से कराया है। व्यापार मंडल ने सदैव व्यापारी हित के लिए ही कार्य किया है। जब भी कोई व्यापारी अपनी समस्या लेकर आया है तुरंत उसके साथ अपनी टीम को भेजकर उसका साथ दिया है जिससे व्यापारी का मनोबल बना रहता है। हमसे जुड़ा व्यापारी अब भयमुक्त और संरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में व्यापार मंडल का और भी विस्तार किया जाएगा और प्रदेश के हर जिले हर नगर और हर गांव में व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे ताकि व्यापारी को अपनी बात कहने के लिए दूर तक न जाना पड़े। इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारीगण भारती भानु एडवोकेट, रवि कुमार, अखिल प्रसाद, हाजी शमशेर, अजमत अली, राकेश वर्मा, विनोद वर्मा, वीरेंद्र गुप्ता, आशीष जिला इकाई से विनय जैन, शांतनु शर्मा, प्रवीण सैनी, हरप्रीत सिंह एवं नगर इकाई में सनी विजय मल्होत्रा , रोहित अग्रवाल, राघव गर्ग, मंडल एवं जिला इकाई मुजफ्फरनगर से संजय वर्मा, मनोज वर्मा, विकास वर्मा, संदीप जैन, रामपुर मनिहारान से संदीप , धर्मेंद्र तोमर आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ