Ticker

6/recent/ticker-posts

पिट्टू एसोसिएशन डिस्ट्रिक्ट सहारनपुर का हुआ गठन, पुण्य गर्ग बने अध्यक्ष व नेहा शर्मा बनी सचिव

पिट्टू एसोसिएशन डिस्ट्रिक्ट सहारनपुर का हुआ गठन, पुण्य गर्ग बने अध्यक्ष व नेहा शर्मा बनी सचिव

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- सहारनपुर जनपद में पिट्टू खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पिट्टू कार्यशाला का आयोजन किया गया व कार्यशाला के दौरान पिट्टू एसोसिएशन डिस्ट्रिक्ट सहारनपुर का गठन किया गया। जिसमें पुण्य गर्ग को अध्यक्ष व नेहा शर्मा को सचिव व मोहित शर्मा को कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। 

प्रथम सहारनपुर मंडल स्तरीय पिट्टू कार्यशाला का आयोजन आर्य कन्या इंटर कॉलेज में किया गया। कार्यशाला में पहुंचे पिट्टू एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महासचिव वी.पी. सिंह व भारतीय पिट्टू संगठन के तकनीकी सलाहकार आनंद प्रसाद शर्मा, पुण्य गर्ग, रविन्द्र शर्मा, अमित चौधरी का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। पिट्टू कार्यशाला में वी.पी. सिंह व आनंद प्रसाद शर्मा के द्वारा पिट्टू के बारे मे विस्तार से जानकारी देकर पिट्टू खेल की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होने कहा कि पिट्टू खेल को ग्रामीण व शहरी स्तर पर बढ़ावा देने के लिए संगठन को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। 
कार्यशाला के दौरान पिट्टू एसोसिएशन डिस्ट्रिक्ट सहारनपुर का गठन किया गया। जिसमें पुण्य गर्ग को अध्यक्ष, अमित चौधरी को संरक्षक, नेहा शर्मा को सचिव, अंतरिक्ष सैनी को सहसचिव, रुबिका नेगी को उपाध्यक्ष, सुषमा को चेयरमैन, नितिन भार्गव को वाइस चेयरमैन, मोहित शर्मा को कोषाध्यक्ष, रविंद्र शर्मा व राजेश्वर पुंडीर को वरिष्ठ सलाहकार, रवि कोरी व समीर को तकनीकी सहायक, अनिष्का कम्बोज को रेफरी कमेटी का इंचार्ज बनाया गया। सदस्य के तौर पर भानु पुंडीर ,आर्यन, देवेंद्र कुमार, दीक्षा, देवांश, कनिष्क, धुर्वेश, मानसी, निकिता बिष्ट, निकिता जैन, पंकज, प्रदीप प्रजापति, पारुल ,सचिन ठाकुर ,राघव मिड्ढा ,नीरू त्यागी, उदय चौधरी व विधि कश्यप को चुना गया।
बैठक में आगामी कार्ययोजना, खिलाड़ियों की पहचान एवं प्रोत्साहन, तथा खेल को विद्यालयों व महाविद्यालयों तक पहुँचाने जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। कार्यशाला में एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेन्द्र प्रताप समेत कई खिलाड़ी व खेल प्रशिक्षक भी मौजूद रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

शिविर में की सैकड़ों रोगियों के स्वास्थ्य की जांच