Ticker

6/recent/ticker-posts

हमारी सरकार बच्चों-युवाओं के सपनों को साकार करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऐतिहासिक कार्य कर रही है-देवेन्द्र निम

हमारी सरकार बच्चों-युवाओं के सपनों को साकार करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऐतिहासिक कार्य कर रही है-देवेन्द्र निम

रिपोर्ट डॉ ताहिर मलिक/अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि सरकार बच्चों युवाओं के सपनों को साकार करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रही है।यह हमारा सौभाग्य है कि हम इन ऐतिहासिक कार्यों में शामिल हैं।

भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने रामपुर मनिहारान विधानसभा में 7 करोड़ 42 लाख 92 हज़ार रुपये की लागत से बनने वाले स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित विद्यालय और 75 बेडेड बालिकाछात्रावास के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि सरकार बच्चों और युवाओं के सपनों को साकार करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव कार्य कर रही है।यह हमारा सौभाग्य है कि हम इन ऐतिहासिक कार्यो में शामिल हैं।उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवक एक इमारत की नहीं है बल्कि हमारे बच्चों के सपनों को पूरा करने की है।देवेंद्र निम ने कहा कि आपके प्यार विश्वास और आशीर्वाद ने मुझे दो बार विधायक बनाया है और मैंने बिना भेदभाव हर क्षेत्र में विकास कराया है।उन्होंने कहा कि हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आभारी हैं जो क़दम क़दम पर हमारा मार्गदर्शन करते हैं।इस दौरान संजय चेयरमैन, बिरम सिंह,देवराज चौधरी, अक्षय पँवार, विकास प्रधान, गौतम चौधरी,विनोद पँवार, रामू चौधरी, डॉ किरण पाल, गजेंद्र चौधरी सभासद,जसबीर चौधरी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 17 निजी विद्यालयों को नोटिस,महंगी किताबों व अवैध शुल्क पर सख्ती