प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष कबडडी प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी हुए रोमांचक मुकाबले
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-सहारनपुर मे चल रही तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष कबडडी प्रतियोगिता के दूसरे दिन आयोजित हुए मैच मे खिलाड़ियों ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया।
क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा जानकारी देते हुए बताया कि खेल निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश कबडडी एसोसिएशन के सौजन्य से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष कबडडी प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मैच की शुरूआत मुरादाबाद मण्डल व लखनऊ मण्डल से हुई। दूसरे दिन प्रतियोगिता के पहले मैच में मुरादाबाद ने लखनऊ को 27-10 प्वाइंट से हराया। दूसरे मैच में वाराणसी ने झांसी को 22-12 प्वाइंट से हराया। तीसरे मैच में गोरखपुर मण्डल ने बस्ती मण्डल को 22-14 प्वाइंट से हराया। चौथे मैच में प्रयागराज मण्डल ने बरेली मण्डल को 21-13 प्वाइंट से हराया। पाचवे मैच में देवीपाटन मण्डल ने बांदा मण्डल को 19-9 प्वाइंट से हराया। छठे मैच में लखनऊ मण्डल ने मिर्जापुर मण्डल को 27-7 प्वाइंट से हराया। सातवे मैच में वाराणसी मण्डल ने आजमगढ मण्डल को 27-14 प्वांइट से हराया। आठवे मैच में अलीगढ मण्डल ने सहारनपुर मण्डल को 13-11 प्वाइंट से हराया। नवे मैच में मेरठ मण्डल ने गोरखपुर मण्डल को 27-9 प्वाइंट से हराया। दसवे मैच में प्रयागराज मण्डल ने आगरा मण्डल को 12-7 प्वाइंट से हराया। ग्याहरवे मैच में अयोध्या मण्डल ने बांदा मण्डल को 26-7 प्वाइंट से हराया। बारहवे मैच में मुरादाबाद मण्डल ने मिर्जापुर मण्डल को 24-9 प्वाइंट से हराया। प्रतियोगिता मे मुख्य अतिथि विनोद कुमार मीणा (ज्वाइंट मजिस्ट्रेट) को राहुल चोपडा क्रीडाधिकारी ने पटका पहनाकर व बैच लगाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने कबडडी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं खिलाड़ियों को भविष्य में निरन्तर आगे बढते रहने की प्रेरणा दी। प्रतियोगिता में सुरेश कुमार सिंह, सतेंद्र कुमार, रामपाल सिंह, सुनील कुमार, कोपेंदर, पी.के पाण्डेय, प्रेम सिंह यादव, मनोज कुमार सिंह, लाल साहब यादव, चंदन पटेल, रमेश कुमार पटेल, सत्य प्रकाश के द्वारा निर्णायक की भूमिका निभाई गई। इस अवसर पर अनिमेष सक्सेना क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी अयोध्या, काशी नरेश यादव उप क्रीडाधिकारी हाथरस, निशान्त कुमार सचिव जिला कबडडी संघ सहारनपुर, ईश्वर पाल सिंह मुखिया, सुनील कुमार, शिव नन्दन, सीमा, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, बृजेश कुमार, संजीव कुमार कबडडी प्रशिक्षक, लाल धर्मेन्द्र प्रताप, आदेश, प्रदीप शर्मा, सन्नी कुमार, रविकान्त धीमान, सुप्रिया रानी, रवि कौरी आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ