Ticker

6/recent/ticker-posts

तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष कबडडी प्रतियोगिता का हुआ आगाज

तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष कबडडी प्रतियोगिता का हुआ आगाज

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष कबडडी प्रतियोगिता का सहारनपुर में आगाज हो गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने खेल का प्रदर्शन किया। 

खेल निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश कबडडी एसोसिएशन के सौजन्य से डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 15 से 17 सितम्बर, 2025 तक पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष कबडडी प्रतियोगिता का आयोजन राहुल चोपडा क्रीडाधिकारी सहारनपुर मण्डल सहारनपुर की देखरेख में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 18 मण्डलों की टीमें प्रतिभाग कर रही है। प्रतियोगिता मे मैच प्रारम्भ होने से पहले नगर विधायक राजीव गुम्बर ने टीम के सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि राजीव गुम्बर नगर विधायक का राहुल चोपडा क्रीडाधिकारी ने पटका व बैच लगाकर स्वागत किया। सुरेश सिंह चेयरमैन रेफरी बोर्ड उ0प्र0 कबडडी एसोसिएशन का स्वागत प्रवीन कुमार (बॉक्सिंग) सहायक प्रशिक्षक ने बैच लगाकर किया। 
प्रतियोगिता के पहले मैच में सहारनपुर मण्डल ने कानपुर मण्डल को 24-5 प्वाइंट से हराया। दूसरे मैच में झांसी मण्डल ने आजमगढ मण्डल को 38-30 प्वाइंट से हराया।  तीसरे मैच में अलीगढ मण्डल ने कानपुर मण्डल को 27-14 प्वाइंट से हराया। चौथे मैच में मेरठ मण्डल ने बस्ती मण्डल को 28-2 प्वाइंट से हराया। पांचवे मैच में आगरा मण्डल ने बरेली मण्डल को 31-18 प्वाइंट से हराया। छटे मैच में अयोध्या मण्डल ने देवीपाटन मण्डल को 28-11 प्वाइंट से हराया।  प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक सम्पादित कराने हेतु सुरेश कुमार सिंह, सतेंद्र कुमार, रामपाल सिंह, सुनील कुमार, कोपेंदर, पी.के पाण्डेय, प्रेम सिंह यादव, मनोज कुमार सिंह, लाल साहब यादव, चंदन पटेल, रमेश कुमार पटेल, सत्य प्रकाश के द्वारा निर्णायक की भूमिका निभायी गई। 
इस अवसर पर अनिमेष सक्सेना क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी अयोध्या, काशी नरेश यादव उप क्रीडाधिकारी हाथरस, निशान्त कुमार सचिव जिला कबडडी संघ सहारनपुर, ईश्वर पाल सिंह, सुनील कुमार, शिव नन्दन, सीमा, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, बृजेश कुमार, संजीव कुमार कबडडी प्रशिक्षक, लाल धर्मेन्द्र प्रताप, आदेश, जयेन्द्र कुमार, प्रियंका, भावना तोमर, सन्नी कुमार, रविकान्त धीमान, पुनित गुप्ता, सुप्रिया रानी, रवि कौरी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सहारनपुर मे प्रथम इंटरनेशनल इंटीग्रल फाइटिंग ट्रेनिंग सेमिनार का हुआ आगाज