कलाकारों की शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति ने बांधा समां
रिपोर्ट समीर चौधरी
देवबंद-एचएवी इंटर कालेज में सोमवार को स्पिक मैके इंडिया की ओर से कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें कलाकारों ने संगीत से समां बांधा और सभी को आनंदित कर दिया।
पंकज मल्होत्रा एवं उनकी टीम ने भारतीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य एवं गायन विद्या से छात्रों का मनोरंजन किया और छात्रों को प्राचीन भारतीय शास्त्रीय संगीत को सीखने के प्रति प्रेरित किया। प्रधानाचार्य हेम सिंह ने कहा कि भारतीय शास्त्रीय संगीत सीखकर इससे आजीविका भी चला सकती है। वरिष्ठ प्रवक्ता शिवम त्यागी व प्रमोद कुमार ने कहा कि संगीत और मनुष्य जीवन एक दूसरे के पूरक हैं, क्योंकि मनुष्य सुख और दुख में हमेशा संगीत का सहारा लेता रहा है। इसलिए हमेें संगीत से जुड़े रहना चाहिए। इस मौके पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
0 टिप्पणियाँ