Ticker

6/recent/ticker-posts

आपदाओं के आने का कारण पाप का बढऩा है -स्वामी राजराजेश्वराश्रम

आपदाओं के आने का कारण पाप का बढऩा है -स्वामी राजराजेश्वराश्रम

चौंदाहेड़ी गांव पहुंचे जगदगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम, ग्रामीणों ने किया स्वागत

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद- जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज सोमवार को चौंदाहेड़ी गांव पहुंचे। जहां कांग्रेस के पूर्व एमएलसी चौधरी गजे सिंह के आवास पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि आजकल आपदाएं मानव जाति को अपनी चपेट में ले रही है। कहा कि जब जब पृथ्वी पर पाप बढ़ेगा तब तब आपदाएं आएंगी। महाराज ने कहा कि पाप मीठा होता है लेकिन उसका परिणाम कड़वा होता है। वहीं, इसके विपरीत पुण्य कड़वा होता है लेकिन उसका फल अवश्य मीठा होता है। अगर देश में सुख शांति चाहते हैं तो पुनीत कार्य करने के साथ ही धार्मिक अनुष्ठान में बढ़चढ़ भागीदारी करें। उन्होंने कहा कि लोगों को कभी भी एक दूसरे से ईष्र्या नहीं करनी चाहिए बल्कि अच्छे कर्म करते रहना चाहिए। जबकि फल की इच्छा नहीं करनी चाहिए। फल तो कर्म के आधार पर अवश्य मिलेगा ही। इस मौके पर चौधरी यशपाल सिंह, चौधरी दीपक पंवार, चौधरी नवाब सिंह, चौधरी महक सिंह,चौधरी ओमपाल सिंह, जयवीर पंवार, चौधरी रफल सिंह, चौधरी सुरेंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 17 निजी विद्यालयों को नोटिस,महंगी किताबों व अवैध शुल्क पर सख्ती