Ticker

6/recent/ticker-posts

गीता ज्ञान संस्कार एकेड़ी में हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया दुर्गा अष्टमी, नवमी व दशहरा पर्व

गीता ज्ञान संस्कार एकेड़ी में हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया दुर्गा अष्टमी, नवमी व दशहरा पर्व 

रिपोर्ट सुहैल खान

गंगोह- गीता ज्ञान संस्कार एकेड़ी में दुर्गा अष्टमी, नवमी व दशहरा पर्व हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने रामलीला प्रस्तुत करते हुए रावण के पुतला दहन भी किया गया। छात्राओं ने दुर्गा के नौ स्वरूप की झांकी प्रस्तुत करते हुए उनकी आरती उतारी।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक राकेश तायल, कोषाध्यक्ष संजय कांत गुप्ता, सुनील गर्ग, वीणा कांत गुप्ता, प्रधानाचार्य संजय कुमार, उपप्रधानाचार्य पूजा सिंह, दीपक सैनी, कोऑर्डिनेटर पारुल अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। अतिथियों ने कहा कि यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। बच्चों को यह संदेश देना कि वे हमेशा सच के साथ खड़े रहें, बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होने बालिकाओं को माता के नौ स्वरूपों से प्रेरणा लेते हुए अन्याय के विरुद्ध एवं सशक्त होकर कार्य करने की प्रेरणा दी। प्रबंधक ने एक प्रेरकीय कथा के माध्यम से बच्चों में नैतिकता व संस्कारों में बताया। इस अवसर पर अन्य सैनी, अनन्या शर्मा, वैशाली मित्तल, मान्य सैनी, वैभवी, सानवी, अविका, अवि, आकृति ने नवदुर्गा के नौ स्वरूपों व राम शिवांश, लक्षमण प्रिंस, सीता गायत्री व हनुमान आंयाश तायल ने सुंदर झांकी प्रस्तुत की। रामलीला प्रस्तुत करते हुए रावण के पुतला दहन भी किया गया।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सपा नेता राहुल भारती की नानी को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि