क्षेत्र में श्रद्धा के साथ मनाया दुर्गा अष्टमी का पर्व
रिपोर्ट सुहैल खान
गंगोह- नगर एवं क्षेत्र में दुर्गा अष्टमी का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे दिन मंदिरों में भारी भीड़ रही। भंडारे भी आयोजित किए गए।
नवरात्रों का मंगलवार को अधिकतर परायण हो गया। दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही, दुर्गा अष्टमी पर्व पर विशेष पूजा अर्चना की गई। राम बाग, महादेव कुटी, शिव चौक, काली मंदिर पीठ बाजार, भुवनेश्वरी पंचायती मंदिर, गांव दूधला स्थित मां शांकुभरी देवी मंदिर, माता वैष्णों देवी धाम, ककराली स्थित देवी मंदिर सहित अनेक मंदिरों में श्रद्धालुओं की दिन भर भीड़ रही। अधिकांश लोगों ने छोटी-छोटी कन्याओं को भोजन करा व्रतों का परायण कर दिया। अनेक स्थानों पर भंडारे भी आयोजित किए गए।

0 टिप्पणियाँ