नवरात्र के अवसर पर पैठ बाजार स्थित काली मंदिर में किया गया यज्ञ का आयोजन
रिपोर्ट सुहैल खान
गंगोह- नवरात्र के अवसर पर पैठ बाजार स्थित काली मंदिर में यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के बाद सकल समाज के कल्याण के लिए प्रार्थना भी की गई।
मां दुर्गा की ज्योति वातावरण को और ज्यादा भक्ति के रंग में रंग रही है। इसके अलावा अन्य पूजा-पाठ भी लगातार चल रहे हैं। माता वैष्णों धाम में नवरात्र के शुरू से ही महा आरती का आयोजन भी चल रहा है। जगह-जगह माता का गुणगान भी चल रहा है। पेठ बाजार स्थित काली मंदिर में सोमवार को यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ सूर्य कांत शर्मा के नेतृत्व में पं. सुरेंद्र कुमार ने संपन्न कराया गया। अनेक श्रद्धालुओं ने अपनी आहुति डाली। इससे पहले विशेष पूजा का आयोजन किया गया। यज्ञ के बाद सकल समाज के कल्याण के लिए प्रार्थना भी की गई। इस अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी सूर्य कांत के अलावा शशीकांत शर्मा, सचिन, गौरव, पप्पु, यतेंद्र शर्मा, अनिल आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ