Ticker

6/recent/ticker-posts

संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए सबका सहयोग लें- नगरायुक्त

 संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए सबका सहयोग लें- नगरायुक्त

-5 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक संचारी रोग नियंत्रण एवं 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर  चलेगा दस्तक अभियान

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-नगरायुक्त शिपू गिरि ने  संचारी रोग नियंत्रण अभियान, पार्षदों एवं आंगनवाड़ियों का सहयोग लेकर चलाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम अभियान के अंतर्गत साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई-छंटाई, फॉगिंग व दवा के छिड़काव आदि में सक्रिय सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए तब तक बेहतर परिणाम नहीं मिलेंगे जब तक सबको साथ लेकर अभियान नहीं चलाया जायेगा। 

नगरायुक्त शिपू गिरि आज नगर निगम के शाकुंभरी सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं मिशन शक्ति की संयुक्त बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने में महिलाओं की भागेदारी का सबसे ज्यादा महत्व है, इसीलिए इस अभियान को निगम द्वारा आज मिशन शक्ति के साथ जोड़ते हुए निगम की महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी आमं़ित्रत किया गया है। उन्होंने महिलाओं से अपने घरों एव आसपास पानी व कूड़ा-कचरा एकत्रित न होने देने तथा दूसरों को भी प्रेरित करने पर बल दिया। बैठक में अपर नगर आयुक्त मृत्युंजय, मुख्य अभियंता निर्माण सुरेश कुमार, जीएम स्मार्ट सिटी दिनेश सिंघल, नगर स्वास्थय अधिकारी डा.प्रवीण शाह, डी.एम.सी. सहारनपुर अमित शर्मा, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संगीता गुप्ता एवं कर निर्धारण अधिकारी श्रुति माहेश्वरी, जिला मलेरिया अधिकारी एवं नोडल अधिकारी वैक्टर बोर्न डॉ. शिवांका गौड सहित अनेक अधिकारी शामिल रहे। शिवांका गौड ने बताया कि आगामी 5 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक दस्तक अभियान का तृतीय चरण चलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि उक्त अभियान को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में चलाये जाने हेतु नोडल विभाग नामित किया गया है। डॉ.गौड ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत डेंगू, चिकुनगुनिया व अन्य संक्रामक रोगों के बचाव एवं रोकथाम की कार्ययोजना तथा अन्य विभागों की सहभागिता के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. गौड ने बताया कि नगर क्षेत्र के मोहल्लों में पार्षद इस अभियान के नोडल होगें। मोहल्ले स्तर पर साफ-सफाई, हाथ धोना, शौचालय की सफाई तथा घर से जल निकासी हेतु जन-जागरण के लिये संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार के रोकथाम हेतु ‘‘ क्या करें क्या न करें‘‘ का सघन प्रचार-प्रसार किया जायेगा। नगर निगम सहारनपुर द्वारा रोस्टर बनाकर फॉगिंग, एन्टी लार्वा एवं अन्य कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जायेगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

आध्यात्मिकता और युवा चेतना का संगम