सहारनपुर प्रीमियर लीग – सहारनपुर चैलेंजर्स की शानदार जीत
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित सहारनपुर प्रीमियर लीग में भूतेश्वर इंटर कॉलेज के मैदान पर सहारनपुर चैलेंजर्स और राइजिंग स्टार्स के बीच मुकाबला खेला गया।
टॉस जीतकर सहारनपुर राइजिंग स्टार्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सहारनपुर चैलेंजर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 231 रन बनाए। टीम की ओर से मो. कैफ ने 68 रन, सचिन ने 44 रन और उज्जवल ने 34 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में सहारनपुर राइजिंग स्टार्स के सौरव ने 4 विकेट चटकाए।231 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहारनपुर राइजिंग स्टार्स की टीम 15 ओवरों में ही 80 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से उज्जवल ने 30 रन और युवी ने 21 रन बनाए। गेंदबाजी में सहारनपुर चैलेंजर्स के वंश पाल और निर्देश ने 3–3 विकेट लिए।शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए मो. कैफ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।मैच के दौरान एसडीसीए के संरक्षक अमर गुप्ता, अध्यक्ष राजीव गुप्ता, यूपीसीए सदस्य साजिद उमर, उपाध्यक्ष परविंदर सिंह और पाली कालरा,सैयद मशकूर ,ज्वाइंट सेक्रेट्री महेश शर्मा, विनय जैन (बिन्नी), राहुल शर्मा, सूरज सचदेवा, कमल सचदेवा, जयराम गौतम, अवनीश सैनी, अमित सैनी, राहुल कालरा, मो. फरीद, फैयाज आलम, अवनीश मंडोलिया, राजीव गोयल, रणधीर कपूर, अर्जुन सिंह, आयुष चौधरी, राव मुजीब, तनवीर खान, रोहित, अक्षय चौहान समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ