Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रसिद्ध आलिम मौलाना मुफ्ती याद इलाही का इंतकाल

 प्रसिद्ध आलिम मौलाना मुफ्ती याद इलाही का इंतकाल

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद- तंजीम अबना-ए-दारुल उलूम के अध्यक्ष व प्रसिद्ध आलिम मौलाना मुफ्ती याद इलाही कासमी का ह्रदयघात के चलते इंतकाल हो गया। वह 50 वर्ष के थे। उनके इंतकाल पर इस्लामी हल्कों में शोक की लहर दौड़ गई।

मूलरुप से मेरठ निवासी मौलाना मुफ्ती याद इलाही कासमी देवबंद स्थित आवास पर रहते थे। सवेरे फजर की नमाज के बाद वह आवास पर पहुंचे अचानक ही उनका ह्रदय गति रुकने से इंतकाल हो गया। उनके मौत की खबर से इस्लामिक हल्कों में शोक की लहर दौड़ गई। दारुल उलूम की आहत-ए-मोलसरी में दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने उनकी नमाज-ए-जनाजा अदा कराई। इसके उपरांत परिजन उनके शव को मेरठ ले गए। शोक जताने वाले जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी, दारुल उलूम के नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी, दारुल उलूम वक्फ के मोहतमिम मौलाना सुफियान कासमी, मौलाना हुसैन मदनी, उत्तराखंड के पूर्व राज्यमंत्री मौलाना मसूद मदनी, मौलाना मुफ्ती तारिक कासमी, अथर उस्मानी, पूर्व विधायक माविया अली, अशरफ उस्मानी, मौलाना शफीक आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

शिविर में की सैकड़ों रोगियों के स्वास्थ्य की जांच