श्रद्धा एवं हर्षो उल्लास, उत्साह पूर्वक निकाली गई जैन वार्षिक गजरथ महोत्सव यात्रा
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- जैन वार्षिक गजरथ महोत्सव यात्रा आज धार्मिक रीतियो और विधियो के अनुरूप धार्मिक झांकियां से समाहित धूमधाम श्रद्धा एवं हर्षो उल्लास, उत्साह पूर्वक उत्कर्ष ढंग से जैन बाग स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर जी में परम पूज्य आचार्य श्री विमर्श सागर जी ससंघ के पावन सानिध्य में सम्पन्न हुई।
गजरथ महोत्सव यात्रा में सबसे आगे जैन धर्म के सिद्धांत को करता अहिंसा परमो धर्म का बैनर लिए दो युवक चल रहे थे तो वही जैन धर्म की पता का लिए एक युवक चल रहा था और यात्रा के आगमन का संदेश दे रहा था उनके पीछे रंग-बिरंगे कपड़ों में विभिन्न वाद्य यंत्रों पर मनमोहन आध्यात्मिक दोनों को बजाते हुए बैंड बाजे सम्मिलित है थे जिस पर प्रभु रथ पर हुए सवार नगाड़ा बाज रहा, ठुमक ठुमक रथ चलता है, एक मोती लड़ी का पलना झूले उसमें त्रिशला का लला, देखो बड़ी शान से देखो बड़े प्यार से, तुमसे लागी लगन ले लो अपनी शरण पारस प्यारा, बाहुबली भगवान का मस्तका अभिषेक, गुरुवर के शब्दों को रखना संभाल के, प्रभु तेरे दर्श करके धन्य हुआ मैं आदि भजन गूंज रहे थे और जिन पर महिलाएं और पुरुष भाव विभोर होकर थिरक रहे थे। यात्रा में ढोल नर्सिंग जलेब ऐरावत शहनाई गुड़हल ने शामिल रहे तो वही हाथी पर सौधर्म इंद्र के रूप में सुमित जैन, कपिल जैन अपने परिवार के साथ सवार रहे तो वही कुबेर के रूपमें गौरव जैन, सौरभ जैन अपने परिवार के साथ गज पर सवार दिखाई दिए और प्रभु श्री के आगमन की सूचना पर रत्नो की वर्षा कर रहे थे। यात्रा में धर्म की महता को दर्शाती हुई और उनके जीवन को सारगर्भित करती हुई कई झांकियां सम्मिलित थी प्रभु श्री कासमोसारण, भगवान बाहुबलि का कठोर तप, प्रभु श्री का अभिषेक,धर्म की महत्ता को दर्शाती झांकी 48 दरवाजा में बंद आचार्य मानतुंग के ताले और जंजीर उसे समय टूट गई जब उन्होंने भक्तांबर स्तोत्र गया, जियो और जीने दो का संदेश देती आदि कई झांकियां सम्मिलित रही। यात्रा के अंत में 17 फीट ऊंचा स्वर्ण मंण्डित रथ रहा जिसमें श्रीजी सवार थे उनसे पहले परम पूज्य आचार्य श्री विमर्श सागर महाराज ससंघ दर्शन करते हुए चल रहे थे वही श्री जी के रथ के आगे श्रद्धालु हाथ जोड़कर स्तुति करते हुए चल रहे थे और भक्ति भाव में झूम रहे थे। नगर के विभिन्न मार्गों पर श्री जी का स्वागत महिलाएं और पुरुष बच्चे आरती कर कर रहे थे और नृत्य कर अपने भाव प्रस्तुत कर रहे थे नगर में विभिन्न मार्गों पर रंगोलिया बनी हुई थी वहीं सभी मार्ग तोरण बंदरवार और लड़ियों से से सजे हुए थे। नगर की भव्यता देखते ही बनती थी।शोभा यात्रा के प्रारंभ में नकुड विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक मुकेश चौधरी, रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र से भाजपाविधायक देवेन्द्र निम, नगर आयुक्त शिपू गिरी ने ने श्रीजी की पूजा अर्चना की वही डॉ पंकज खन्ना संघ प्रचारक नरेश विकल्प रवि गोचर, पार्षद मयंक गर्ग नीरज शर्मा गौरव जैन अनुज जैन पूर्व पार्षद आशुतोष सहगल मानसिंह मनोज जैन ने श्रद्धापूर्वक श्रीजी के चरणों में श्रीफल भेंट किया।आचार्य श्री विमर्श सागर महाराज जी के पावन चरणों में श्रीफल भेंट करते हुए विधायक मुकेश चौधरी ने कहा कि यह उनके लिए बड़े सौभाग्य की बात है उन्हें जैन समाज की वार्षिक गजरात महोत्सव यात्रा में भाग लेने का अवसर मिला है विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि कि वह आचार्य श्री के दर्शन कर स्वयं को आज पुण्यशाली महसूस कर रहे हैं उनका मन आनंदित है और मैं जैन वार्षिक दशरथ महोत्सव यात्रा की सभी को शुभकामनाएं देते हैं। नगर आयुक्त शिपू गिरी ने कहा कि वह देख रही है कि आज सभी आनंदित हैं उत्साहित हैं उमंग है और ऊर्जा से परिपूर्ण है और यह देखकर उनको अच्छा लग रहा है ऐसे उत्साहित महोत्सव में आकर वह भी उत्साहित हुए और उन्होंने यहां पर अनुशासन भी देखा जैन समाज के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन ने कहा कि दशरथ महोत्सव यात्रा बड़े ही धूमधाम उत्साह उत्कर्ष और ऐतिहासिक रूप से निकल गई जिसके लिए वह समाज के सभी लोगों के साथ-साथ सभी पदाधिकारी सदस्यों के आभार व्यक्त करते है जिनके तन मन धन के सहयोग से ही इतनी बड़ी और ऐतिहासिक यात्रा संपन्न हो पाई है। पूर्व भाजपा महानगर अध्यक्ष और संरक्षक राकेश जैन ने कहा जैन धर्म के सिद्धांत और नियम आज लोग आत्मसात करने की बात कर रहे हैं क्योंकि वह जानते हैं यही वह सिद्धांत और नियम है जिनके आत्मसात से जीवन ही नहीं समाज देश और विश्व में बदलाव लाया जा सकता है प्रभु श्री के खजांची बनने का सौभाग्य सभी नो टोलियो के चौधरी संदीप जैन दिनेश जैन पाली डॉक्टर एके जैन विनय जैन बिन्नी अनुज जैन, अरुण जैन अविनाश जैन राजा अजीत जैन को प्राप्त हुआ तो वही घंटी की सवारी पर जयदीप जैन राजीव जैन अनुज जैन राकेश जैन अवनीश जैन अजीत जैन सुनील जैन रहे।श्रीजी के रथ के सारथी बने का सौभाग्य जैन समाज के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन संरक्षक राकेश जैन चन्द्र जैन, उपाध्यक्ष विपिन जैन महामंत्री संजीव जैन कोषाध्यक्ष अरुण जैन राजीव जैन संजय जैन नितिन जैन विदित जैन, मुख्य संयोजक विनोद जैन, सदस्य संजय जैन दीपक टीटी जैन मुकेश जैन ,श्रवण जैन अजय जैन पंकज जैन सचिन जैन निखिल जैन विवेक जैन अजय जैन, पूर्वपार्षद मानसिंह जैन मनोज जैन पार्षद अनुज जैन गौरव जैन नवीन जैन, राजीव जैन कुलभूषण जैन अर्णव जैन मुकेश जैन विवेक जैन राकेश जैन आयुष राजा जैन विनय जैन और जैन समाज के कई पदाधिकारी को मिला। यात्रा श्री दिगंबर जैन मंदिर जी से प्रारंभ होकर जैन बाग महावीर कॉलोनी अरबी मदरसा भगत सिंह चौक बरतला यादगार मोरगंज बाजार चौक फावारा नया बाजार सराफा बाजार हवाईहट्टा रानी बाजार रायवाला होते हुए शाम को जैन बाग स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर की पहुंची जहां श्री जी का जलाभिषेक किया गया सभी ने अपने नैनो और मस्तक पर जलाभिषेक लगाकर सर्व कल्याण की कामनाकी। और इसी के साथ वार्षिक गजरथ महोत्सव यात्रा का समापन हो गया। यात्रा के मुख्य संयोजक विनोद जैन मंत्री संजीव जैन उपाध्यक्ष विपिन जैन उप मंत्री अविनाश जैन नाटी कोषाध्यक्ष अरुण जैन, सभी टोलियों के चौधरी चौधरी अनुज जैन अजीत जैन अविनाश राजा अनिल जैन मंटू ,संदीप जैन ,राकेश जैन विनय जैन, अरुण जैन, डॉक्टर ए के जैन चौधरी ,संदीप जैन, महावीर जैन, ललित जैन ,आयुष जैन(राजा),पंकज जैन,अजय जैन, विपिन जैन ,आदित्य जैन, संजय जैन, नितिन जैन, विभोर जैन अशोक जैन ,मनोज जैन ऋषभ जैन ,अमित जैन ,विवेक जैन ,सचिन जैन ,निखिल जैन रजत जैन, अतुल जैन ,मयूर जैन ,मोहित जैन, मुकेश जैन ,विशाल जैन ,प्रवीन जैन आशीष जैन ,श्रवण जैन पंकज जैन ,मुकेश जैन ,दीपक जैन, ,टीटी जैन, रवि जैन, राजीव जैन, सुशील जैन ,डॉक्टर सुमित जैन ,प्रदीप जैन ,विपिन जैन अनिल जैन, आचमन जैन, अक्षत जैन आदि ने यात्रा को सफल बनाने में विशेष सहयोग दिया।।
0 टिप्पणियाँ