Ticker

6/recent/ticker-posts

सरयू घाट को जगमगाएंगे निगम गौशाला के दिए

 सरयू घाट को जगमगाएंगे निगम गौशाला के दिए

महापौर डॉ. अजय कुमार ने अयोध्या भेजने के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी को सौंपे पांच हजार दीपक

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- दीपावली के पावन पर्व पर अयोध्या में सरयू घाट सहारनपुर नगर निगम की गौशाला के गोमय दीपों से भी जगमगायेंगे। इसके लिए नगर निगम ने पांच हजार गौमय दीपक अयोध्या भेजे हैं। महापौर डॉ. अजय कुमार ने आज अयोध्या भेजने के लिए ये दीपक निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा को सौंपे।

महापौर डॉ.अजय कुमार ने कहा कि जीएसटी दरों में कमी के बाद इस वर्ष दीपोत्सव को लेकर पूरे देश में उत्साह है। अयोध्या में भी इस वर्ष दीपावली पर्व और अधिक उत्साह से मनाया जा रहा है। इस दीपोत्सव में नगर निगम सहारनपुर भी साझेदारी करने के लिए गोबर से निर्मित पांच हजार दीपक अयोध्या भेज रहा है। ये गौमय दिए भी अयोध्या के सरयू तट को जगमगाएंेगे। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि नगर निगम की कान्हा उपवन गौशाला में निर्मित दीपों की धूम पूरे देश में है। गौशाला की वेबसाइट के अलावा अनेक ऑन लाइन प्लेटफॉर्म पर देशभर से इनकी मांग आ रही है। इसके अलावा भी अनेक उत्पाद निगम की गौशाला में बनाये जा रहे हैं, जिनके लिए निगम गौशाला को अनेक राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। गौशाला प्रभारी डॉ.मिश्रा ने बताया कि गौशाला में निर्मित गौमय दीपों की एक विशेषता यह है कि ये पानी में भी तैरते है और उपयोग के बाद इन्हें खाद के रुप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस दृष्टि से ये दीपक इको फ्रेंडली भी है।

-

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की बैठक में हुई किसानों की समस्याओं पर चर्चा