भाकिमो के राष्ट्रीय सदस्य अजय त्यागी की बुखार से मौत, शोक जताया
रिपोर्ट समीर चौधरी
देवबंद - भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं उत्तर रेलवे बोर्ड के सदस्य आदेश त्यागी का बुखार के चलते शनिवार को निधन हो गया।
गांव साधारणपुर निवासी आदेश त्यागी बुखार से ग्रस्त होने के चलते दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे, वहीं पर उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जाता है कि अजय त्यागी को डेंगू बुखार हुआ था। उनके करीबी मित्र ठा. अजय सिंह रावत ने बताया कि दो दिन पूर्व उन्हें बुखार के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार दोपहर उनकी मौत हुई। उनकी मौत से गांव में मातम है। भाजपा की पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने उनकी मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अजय त्यागी बेहद सरल स्वभाव के व्यक्ति थे और पार्टी के प्रति निष्ठा भाव से कार्य करते थे। उनके निधन पर अन्य भाजपा नेताओं समेत गणमान्यों ने शोक जताया है।
0 टिप्पणियाँ