पूर्व ब्लॉक प्रमुख व वरिष्ठ भाजपा नेता नक्षत्र पँवार के निवास पर पहुँचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी का किया गया भव्य स्वागत
रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रत्येक भारतीय को सहयोग देना चाहिए।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख व वरिष्ठ भाजपा नेता नक्षत्र पँवार के देवबंद रोड स्थित कैम्प कार्यालय पर पहुँचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी का भव्य स्वागत किया गया।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूरदर्शी व्यक्तिव के स्वामी हैं।उनके निर्णय देश और देशवासियों के हित के लिए होते हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आत्मनिर्भर भारत बनाने का लक्ष्य लेकर कार्य कर रहे हैं और इस संकल्प को पूरा करने के लिए प्रत्येक भारतीय को सहयोग करना होगा।देवेंद्र चौधरी ने कहा जब हम स्वदेशी अपनाएंगे तो देश का पैसा देश में रहेगा जिससे ख़ुशहाली सम्पन्नता बढ़ेगी।पूर्व ब्लॉक प्रमुख नक्षत्र पँवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नई सोच के साथ काम कर रहे हैं।उनका उद्देश्य 140 करोड़ देशवासियों को सक्षम समर्थ बनाना है तभी भारत विकसित बनेगा।व्यापार मंडल अध्यक्ष गौतम चौधरी ने कहा भारत सर्वाधिक युवाओं वाला देश है।सरकार युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।इस दौरान अजीत सिंह राणा,विकास प्रधान,विशालदेव गुर्जर आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ