Ticker

6/recent/ticker-posts

छठ पूजा सेवा समिति का छठ महापर्व,अस्त होते सूर्य को दिया अर्घ्य

 छठ पूजा सेवा समिति का छठ महापर्व,अस्त होते सूर्य को दिया अर्घ्य

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-पूर्वाचल वासियों के गौरवशाली छठमहा पर्व का आयोजन मानकंमऊ स्थित बड़ी नहर के किनारे किया गया। पूर्वांचल के लगभग 20000 श्रद्धालुओं ने इस पूर्व पर सर्वस्व हुठं माता को अर्पित करते हुए सभी के लिए मंगलकामना हेतु पूजा -अर्चना करते हुए डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया।

पूर्वांचल महासभा महासभा के अध्यक्ष अशोक सिंह के अध्यक्षता में इस पर्व के लिए नहर पर पूरी व्यवस्था करायी गयी। इस व्यवस्था के लिए छठ पूजा सेवा समिति के अध्यक्ष अमरीश राय तथा उनकी टीम ने अथक प्रयास करके नहर के किनारे इस ब्यवस्था को कराने के लिए प्रशासन के सहयोग के लिए धन्यवाद किया। प्रशासन के सहयोग से कृत्रिम झील का निर्माण कराया। इस कार्य के लिए पूर्वांचल महासमा तथा छठ पूजा सेवा समिति द्वारा प्रशासन को हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से अपर जिला अधिकारी (प्रशासन) संतोष बहादुर सिंह, नगरायुक्त शिंपू गिरि, राम प्रकाश सिंह, विनोद राय आखलेश श्रीवास्तव, विश्वनाथ तिवारी, गिरीश यादव, राजकुमार यादव, अर्जुन, पवन कुमार, संतोष, पिंटू ,विनय कुमार,गोलू ,रोहित, बबलू, सौरभ, कुलदीप, कालू समेत समिति से जुड़े अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

आरटीई पोर्टल पर प्री प्राइमरी कक्षाएं फिर से हों संचालित