विजय उत्सव:महानगर में उत्साह के साथ मना दशहरे का पर्व
श्री राम और रावण के बीच के संवादों और युद्ध का रोमांचित मंचन दर्शाया गया
रावण,कुंभकरण और मेघनाथ के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन
रिपोर्ट अमित मोनू यादव
सहारनपुर-सत्य की असत्य पर जीत का महापर्व विजय दशमी महानगर में बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के विशालकाय पुतलों का दहन महानगर में अनेकों स्थानों पर किया गया। पुतलों के दहन से पूर्व श्री राम और रावण के बीच संवादों के साथ भीषण युद्ध की लीला का रोमांचकारी प्रसारण किया गया।
श्री राधा कृष्ण मंदिर क्लब,गांधी पार्क,ने शोभायात्रा का आयोजन किया जो श्री राधा कृष्ण मंदिर से आरम्भ हो कर अंबाला रोड,सुभाष नगर,पटेल नगर से अंबाला रोड से गुरुद्वारा रोड से आयोजन स्थल पर पहुंच कर समाप्त हुई।शोभायात्रा का जगह जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा व स्टाल से प्रसाद वितरित कर स्वागत किया।वहीं महानगर में उत्तर रेलवे नाटक क्लब,में तीन पुतलों का दहन,रेलवे क्लब के मैदान में*,श्री राधा कृष्ण मंदिर क्लब का दशहरा कार्यक्रम गांधी पार्क मैदान में ,प्राचीन राम लीला का बेहट बस अड्डे पर, भारतीय कला मंच गोविंद नगर का गोविंद नगर ग्राउंड ,श्री कृष्ण नाटक क्लब,जुबली पार्क का राजकीय मैदान पर पुतलों का दहन किया गया।इसके अलावा,श्री आशुतोष समिति गुरुद्वारा रोड,मानवीय कल्याण समिति लेबर कॉलोनी,भारतीय कला संगम,रेलवे टीटू कॉलोनी आदि पर पुतले दहन का कार्यक्रम आयोजित हुएंइस अवसर पर रवि जुनेजा,कुलवंत भाटिया, अमित मोनू यादव, संजय फुटेला, मुकेश दत्ता,हनी वर्मा,हरीश डंंग, सन्नी वशिष्ठ,सार्थक वालिया,मुकेश सेठ ,मुकेश गक्कड़,आशु सिंधु,रोहित गई,संजीव गक्कड़,सुनील कश्यप,राहुल साहू,मन्नू ग्रोवर,सुमीत क्वात्रा आदि मौजूद रहे
0 टिप्पणियाँ