वार्ड 36 में समाजवादी पार्टी से फैय्याज मलिक ने ठोकी ताल, जिलाध्यक्ष को सौंपा आवेदन
रिपोर्ट एसडी गौतम
सहारनपुर- जिला पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी से खटोली निवासी फैय्याज मलिक ने वार्ड 36 से अपनी ताल ठोकते हुए जिलाध्यक्ष को अपना आवेदन लेटर सौंपते हुए अपने इरादे जाहिर कर दिए है।
सहारनपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद को अपना आवेदन लेटर सौंपते हुए वार्ड 36 से उम्मीदवारी कर रहे खटोली निवासी फैय्याज मलिक ने बताया कि समाजवादी पार्टी के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में आगामी जिला पंचायत के चुनाव में समाजवादी पार्टी का परचम लहराएगा। यही कारण है समाजवादी पार्टी जिला पंचायत चुनाव में जिले में इतिहास रचेगी। उन्होंने कहा कि पीडीए के नारे को बुलंद करते हुए उन्होंने आज जिलाध्यक्ष को अपना आवेदन दिया है। जिसपर जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद ने उन्हें क्षेत्र में मेहनत करने की बात कही। आवेदन सौंपने के बाद से श्री मलिक का टिकट फाइनल माना जा रहा है जिसका कारण उनकी पुरानी राजनीतिक पृष्ठभूमि है क्योंकि उनके भाई शमशाद मलिक एडवोकेट समाजवादी पार्टी से स्नातक एमएलसी मेरठ क्षेत्र में चुनाव भी लड़ चुके है जिससे उनकी राजनीतिक पकड़ का अनुमान लगाया जा सकता है।
0 टिप्पणियाँ