उत्तर प्रदेश महिला कॉंग्रेस की पश्चिमी जोन की अध्यक्ष भारती त्यागी ने श्रीमती श्वेता सैनी को सहारनपुर कॉंग्रेस महिला की जिलाध्यक्ष किया मनोनीत
रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-उत्तर प्रदेश महिला कॉंग्रेस की पश्चिमी जोन की अध्यक्ष भारती त्यागी ने श्रीमती श्वेता सैनी को सहारनपुर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।श्वेता सैनी ने कहा कि पार्टी ने जो सम्मान और ज़िम्मेदारी उन्हें दी है वह उस कसौटी पर खरी उतरेंगी।
प्रसिद्ध कांग्रेस नेत्री पीसीसी सदस्या श्रीमती श्वेता सैनी को कॉंग्रेस महिला अध्यक्ष श्रीमती अलका लांबा के निर्देश पर कांग्रेस पश्चिमी ज़ोन की अध्यक्ष भारती त्यागी ने सहारनपुर की महिला ज़िला अध्यक्ष मनोनीत किया है।मनोनयन पर श्वेता से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें जो सम्मान और ज़िम्मेदारी दी है वह उस खरी उतरेंगी।उन्होंने कहा कि हम शुरू से ही पार्टी के लिए मेहनत कर रहे हैं अब और ज़्यादा ज़िम्मेदारी के साथ काम करते हुए पार्टी को मज़बूत किया जाएगा।श्वेता सैनी ने कहा कि निश्चित रूप से आने वाला समय कांग्रेस का ही है।क्योंकि कांग्रेस सभी वर्गों धर्मो का सम्मान करती है और संविधान में पार्टी की पूरी आस्था रही है।श्वेता सैनी के मनोनयन पर कॉंग्रेस प्रदेश सचिव इंजीनियर सत्य संयम भूर्यान,अशोक गोयल,श्रीमती सीता भारद्वाज,पूर्व कॉंग्रेस नगर अध्यक्ष अज़ीम मलिक ने कहा कि कॉंग्रेस ही देश को विकसित बना सकती है।उन्होंने कहा कि देश आपसी एकता से आगे बढ़ता है।श्वेता सैनी कांग्रेस की कर्मठ सिपाही हैं जो पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम में अपनी टीम के साथ पूरा सहयोग करती हैं।
0 टिप्पणियाँ