Ticker

6/recent/ticker-posts

पैदल चाल प्रतियोगिता में महिला वर्ग में श्री रानी व पुरुष वर्ग में अंकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

पैदल चाल प्रतियोगिता में महिला वर्ग में श्री रानी व पुरुष वर्ग में अंकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- सहारनपुर में आयोजित पैदल चाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियो ने प्रतिभाग कर अपने खेल का प्रदर्शन किया। पैदल चाल प्रतियोगिता में महिला वर्ग में श्री रानी ने प्रथम व पुरुष वर्ग में अंकुर कुमार कश्यप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधन में क्षेत्रीय खेल कार्यालय, सहारनपुर द्वारा सेवा पखवाडा 17 सितम्बर, 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक खेल स्पार्धाओं की श्रृंखला में 02 अक्टूबर, 2025 को गांधी जयन्ती के अवसर पर पुरुष 05 किलोमीटर एवं महिला 03 किलोमीटर पैदल चाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ कुलदीप सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट, सहारनपुर के द्वारा किया गया। 
पैदल चाल प्रतियोगिता में महिला वर्ग में श्री रानी ने प्रथम, अंशु ने द्वितीय, वैष्नवी ने तृतीय, अंशु पुत्री अमित कुमार ने चतुर्थ, अंजली ने पंचम, आरती ने छठा स्थान प्राप्त किया जबकि पुरुष वर्ग में अंकुर कुमार कश्यप ने प्रथम, अंकुश गौतम ने द्वितीय, प्रशान्त ने तृतीय, बंटी धीमान ने चतुर्थ, शिवम् ने पंचम, शिव दयाल ने छठा स्थान प्राप्त किया। क्रीडा अधिकारी राहुल चोपड़ा ने प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण किया। क्रीडा अधिकारी राहुल चोपड़ा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जी एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।  प्रतियोगिता में प्रवीन कुमार, सहायक प्रशिक्षक, बृजेश कुमार, लाल धर्मेन्द्र प्रताप, प्रदीप कुमार शर्मा, जयेन्द्र कुमार, पोपिन कुमार, सुमित कुमार निर्णायक रहे। इस अवसर पर शिव नन्दन, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, सन्नी कुमार एवं समस्त स्टाफ आदि ने सहयोग प्रदान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कनखल पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में लंबे समय से फरार वांछित को दबोचा