Ticker

6/recent/ticker-posts

कांग्रेस पार्टी में बढ़ा अरविन्द पालीवाल का कद, बनाए गए प्रदेश महासचिव

कांग्रेस पार्टी में बढ़ा अरविन्द पालीवाल का कद, बनाए गए प्रदेश महासचिव

रिपोर्ट एसडी गौतम

सहारनपुर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने सहारनपुर निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरविंद पालीवाल का पार्टी में कद बढ़ाते हुए उन्हें प्रदेश महासचिव की अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने पार्टी पदाधिकारियों की सूची जारी करते हुए सहारनपुर निवासी रविदासी समाज में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरविंद पालीवाल की कार्यशैली को देखते हुए उन्हें प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्ति प्रदान की है। प्रदेश महासचिव की अहम जिम्मेदारी मिलने पर राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए श्री पालीवाल ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसपर वह खरा उतरने का काम करेंगे और आगामी चुनाव में पार्टी की बेहतरी हेतु मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। गौरबतल है कि श्री अरविंद पालीवाल पूर्व में पार्टी के जिलाध्यक्ष भी रह चुके है और उनकी मजबूत पकड का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पड़ोसी राज्य बिहार में चल रहे विधानसभा के आम चुनाव में पार्टी ने उन्हें विधानसभा सीट हिसुआ का पर्यवेक्षक भी बनाया हुआ है जिसको उन्होंने बखूबी अंजाम दिया है। प्रदेश महासचिव जैसे अहम पद पर नियुक्ति से समर्थकों में हर्ष का माहौल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मुख्यमंत्री ने लिया केन्द्रीय गृहमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा