भारत में हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हॉकी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-भारत में हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सहारनपुर मे हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने खेल का उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया।
खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के तत्वावधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर द्वारा हॉकी (पुरूष/महिला) प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन राहुल चोपडा क्रीडाधिकारी के दिशा निर्देशन में प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक (बॉक्सिंग) की देख-रेख में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ जसलीन जुनेजा (मंडल कार्यक्रम प्रबंधक स्वच्छ भारत मिशन नगर निगम सहारनपुर द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का समापन जयराम गौतम प्रधान (वरिष्ठ समाजसेवी व भाजपा नेता) द्वारा किया गया। प्रतियोगिता मे महिला वर्ग में स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर हॉकी टीम विजेता व हिरोज हॉकी एकेडमी सहारनपुर टीम उप विजेता रही। पुरूष वर्ग में हिरोज हॉकी एकेडमी सहारनपुर टीम विजेता व स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर हॉकी टीम की टीम उप विजेता रही। इस अवसर पर प्रवीन कुमार, डी0सी0मुदगल, राहुल टॉक सचिव जिला हॉकी संघ सहारनपुर, मैनका टॉक राष्ट्रीय खिलाडी व संयुक्त सचिव उ0प्र0 हॉकी, गगन दीप समाजसेवी, शिव नन्दन, बृजेश कुमार, प्रदीप कुमार शर्मा, लाल धर्मेन्द्र प्रताप, जयेन्द्र कुमार, आदेश, पुनीत कुमार आर्य, राहुल सैनी, रोहित वाल्मिकि आदि उपस्थित रहें। प्रतियोगिता मे रोहित वाल्मीकि निर्णायक रहे तथा श्री प्रदीप कुमार शर्मा हॉकी प्रशिक्षक का प्रतियोगिता में विशेष योगदान रहा है।

0 टिप्पणियाँ