Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला अंतर विद्यालय बास्केटबॉल चैम्पियनशिप का हुआ शुभारंभ

जिला अंतर विद्यालय बास्केटबॉल चैम्पियनशिप का हुआ शुभारंभ

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- जिला अंतर विद्यालय बास्केटबॉल चैम्पियनशिप में खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। 

ब्राउनवुड पब्लिक स्कूल, सहारनपुर में आयोजित दो दिवसीय जिला अंतर विद्यालय बास्केटबॉल चैम्पियनशिप 2025 का उद्घाटन जिला बास्केटबॉल संघ सहारनपुर के संयुक्त सचिव डॉ. संदीप गुप्ता, ब्राउनवुड पब्लिक स्कूल की निदेशक सफिया सुबूही, ब्राउनवुड पब्लिक स्कूल के संयुक्त निदेशक सैयद अमीर हमज़ा के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता मे 12 विद्यालयों की 23 टीमों ने विभिन्न आयु वर्गों में प्रतिभाग किया है। 
प्रतियोगिता के पहले दिन आयोजित हुए मैच में अंडर-18 मे आयोजित प्रथम मैच में ब्राउनवुड पब्लिक स्कूल ने क्रिसेंट पब्लिक स्कूल को 36-5 से पराजित किया। अंडर-13 में खालसा पब्लिक स्कूल ने न्यू एरा अकादमी को 9-0 से हराया। अंडर-13 में के.एल.जी, शारदा नगर ने सेंट मैरीज़ स्कूल को 29-11 से हराया। अंडर-13 में के.एल.जी, अंबाला रोड ने ब्राउनवुड पब्लिक स्कूल को 21-3 से मात दी। अंडर 16 में ब्राउनवुड पब्लिक स्कूल ने खालसा पब्लिक स्कूल को 20-2 से हराया।विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी टीमों, प्रशिक्षकों एवं विद्यालय प्रतिनिधियों का हार्दिक स्वागत करते हुए प्रतियोगिता की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। यह आयोजन विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, एकता तथा टीम भावना को प्रोत्साहित करने का उत्कृष्ट माध्यम सिद्ध होगा। इस अवसर पर आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य रियाज़ कुरैशी, मास्टर मुरसलीन, आदिल ख़ान, शहज़ेब ख़ान, एम. ओवैस अब्दुल हादी उपस्थित रहे। सभी ने प्रतियोगिता के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मुख्यमंत्री ने लिया केन्द्रीय गृहमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा