देवबंद में गन्ना कोल्हू में आग लगने से मची अफरा-तफरी
-पत्ती और खोई के तीन ढेर जलकर हुए राख, जनहानि नहीं
व्यक्तियों के फंसे होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस
रिपोर्ट समीर चौधरी
देवबंद - गोपाली गांव में गन्ना कोल्हू में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। इससे खोई और पत्ती जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
गुरुवार दोपहर करीब दो बजे गांव गोपाली में जहांगीर के गन्ना कोल्हू में रखी खोई और पत्ती ने अचानक आग पकड़ ली और आग की लपटें व धुआं उठने लगा। मौके पर भीड़ जमा हो गई और पानी आदि की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। कई व्यक्तियों के कोल्हू में फंसे होने की सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची, हालांकि सभी सकुशल थे। सूचना अग्रिशमन दल को दी गई। जानकारी मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम गांव पहुंची और खासी मशक्कत कर आग पर नियंत्रण किया। फायर बिग्रेड अधिकारी रोहित सिंह ने बताया कि कोल्हू में गुड़ बनाने की भट्टी से ही कोई चिंगारी निकल कर पत्ती के ढेर में जा लगी, जिससे आग लगी है। बताया कि पत्ती के तीन ढेरों में आग लगी थी, जिसे फायर बिग्रेड की एक ही गाड़ी ने नियंत्रण कर लिया था।
0 टिप्पणियाँ