हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने किया बहु को गिरफ्तार
रिपोर्ट समीर चौधरी
देवबंद-करीब ढाई माह पूर्व गांव रसूलपुर में पशुओं के लिए खेत से चारा लेने गई वृद्धा विद्या देवी की गला रेतकर हत्या उसी की बहु ने की थी। उसे शंका थी कि सास मकान और खेती की जमीन उनको देने के बजाए देवर विनोद के नाम करना चाहती थी। यह खुलासा पुलिस ने हत्यारोपी बहु को गिरफ्तार करते हुए किया है।
बीती 26 अगस्त को क्षेत्र के गांव रसूलपुर टॉक निवासी वृद्धा विद्या देवी (80) का शव खेत में पड़ा मिला था। उनका गला रेतकर हत्या की गई थी। मृतक विद्या देवी अपने बड़े बेटे लोकेंद्र की पत्नी शिक्षा के साथ खेत में पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गई थी। लेकिन वापस नहीं लोटी थी। बहु ने घर आकर बताया था कि सास ने कुछ देर बाद घर आने की बात कहते हुए उसे भेज दिया है। घटना के संबंध में वृद्धा के छोटे बेटे विनोद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की थी। शनिवार को पुलिस ने मृतक वृद्धा की बहु शिक्षा पत्नी लोकेंद्र को गिरफ्तार करते हुए इस हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में हत्यारोपी बहू ने बताया कि सास मकान और खेती की जमीन उनको देने के बजाए देवर विनोद के नाम करना चाहती थी। इसी के चलते उसने हत्या की योजना बनाई और घास लाने के बहाने खेत में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि शिक्षा ने अपना जुर्म कबूल किया है। जिसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया।
0 टिप्पणियाँ