नितिन बने उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष
टैक्स बार एसोसिएशन ने कार्यक्रम का आयोजन कर किया स्वागत
रिपोर्ट समीर चौधरी
देवबंद-टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर हरिद्वार में हुए उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन के वार्षिक अधिवेशन में अध्यक्ष नितिन गोयल के प्रांतीय उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर हर्ष व्यक्त किया गया।
स्थानीय कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नितिन गोयल का स्वागत किया। नितिन ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में अतिथियों ने उन्हें बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश से संबद्धता का प्रमाण पत्र प्रदान किया जबकि शपथ ग्रहण राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह द्वारा कराया गया। अधिवेशन में महामंडलेश्वर डॉ. विश्वेश्वरी देवी, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री विनय रोहिला, खानपुर विधायक उमेश शर्मा आदि मौजूद रहे। नितिन गोयल के प्रांतीय उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, सभासद विपिन त्यागी, अजय गांधी, प्रभात राणा, अजय ऋषि, रवि शर्मा, अमित गोयल, रविंद्र गांधी, अनिल सैनी आदि आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
0 टिप्पणियाँ