प्रवेश सैनी को सर्व सम्मति से जिला प्रभारी किया मनोनीत
सरकार फीस प्रतिपूर्ति का बकाया भुगतान अविलंब दे –डॉ अशोक मलिक।
ग्रामीण अंचल में निजी स्कूल नहीं तो 50% बालिकाएं शिक्षा से होगी वंचित– संजय गुप्ता
रिपोर्ट सुहैल खान
सहारनपुर -गंगोह की प्रमुख संस्था गीताज्ञान संस्कार एकेडमी मैं उतर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ की धन्यवाद सभा यामीन भारती जी की अध्यक्षता एवम संजय गुप्ता के संचालन में संपन्न हुई
धन्यवाद सभा को संबोधित करते हुए शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक मलिक ने कहा कि गत 25 अक्टूबर को जनमंच के सभागार में भारतीय शिक्षा बोर्ड की मंडलीय शिक्षा संगोष्ठी को सफल बनाने के लिए धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया है संगठन से जुड़े सभी लोगों का सहयोग अविस्मरणीय रहा है संगठन मान्यता प्राप्त स्कूलों के हितों के लिए संघर्ष करता रहेगा वर्तमान सरकार ने मान्यता के मानक बहुत कठोर कर दिए हैं, इसलिए भारतीय शिक्षा बोर्ड के द्वारा ग्रामीण व पिछले क्षेत्र में आसानी से मान्यता होने से बालिकाओं का शिक्षा का स्तर भी बढ़ेगा और भारतीय संस्कृति सभ्यता से ओत प्रोत शिक्षा होगी आरटीई के गरीब दुर्बल वर्ग के बच्चों का 2016 से अब तक सरकार आधा अधूरा फीस प्रतिपूर्ति दे रही है करीब उत्तर प्रदेश का 1000 करोड रुपए बकाया भूगतान अविलंब दिया जाए हम सरकार से लंबे समय से मांग कर रहे हैं की मान्यता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों को 25 हजार रुपए मानदेय दिया जाए तो शिक्षा के क्षेत्र में हम अमूलचूल परिवर्तन कर देंगे,सरकार मान्यता प्राप्त स्कूलो में कंप्यूटर ऑपरेटर लैपटॉप की व्यवस्था करें वरना सरकारी काम सरकार के द्वारा वेतन भोगी शिक्षकों व कर्मचारियों से कराना चाहिए यदि मान्यता प्राप्त निजी स्कूल ना होते तो गली मोहल्ले व ग्रामीण क्षेत्र के गरीब अशिक्षित लोगों के बच्चे शिक्षा से वंचित हो जाएंगे अधिकतर बच्चों की आई डी आधार कार्ड जन्म प्रमाण पत्र माता-पिता के आधार कार्ड या तो बने ही नहीं या अपडेट वेरीफाई नहीं हैं,30% ग्रामीण व पिछडे क्षेत्रों में डॉक्यूमेंट में संशोधन नहीं हो रहा है बहुत से बच्चों का डाटा संशोधित नहीं हुआ है आगे श्री मलिक ने कहा कि अपार आईडी निजी स्कूलों पर जबरदस्ती थोपी जा रही है जो कि अभिभावको से संबंधित कार्यक्रम है इसके लिए शिक्षा विभाग को चाहिए आंगनवाड़ी आशाएं एवं सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को जो वेतन भोगी है उन्हें घर-घर जाकर अभिभावकों से परमिशन लेकर बच्चों की अपार आईडी भरी जाए बच्चों की एक बार अपार आईडी भरने के उपरांत दोबारा संशोधन करने का ऑप्शन नहीं है इस प्रकार 60 से 70% बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता एवं संजय गुप्ता ने कहा कि यदि हमारे द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में निजी स्कूल संचालित ना किये जाए तो ग्रामीण क्षेत्र की 50% बालिकाएं शिक्षा से वंचित रह जाएगी इस प्रकार सरकार को चाहिए कि 9/4 की मान्यता बहाल कर ग्रामीण क्षेत्र में मान्यता के मानको को सुलभ किया जाए। नवनियुक्त जिला प्रभारी प्रवेश सैनी ने कहा कि मैं इमानदारी कर्तव्य निष्ठा से संगठन के लिए काम करूंगा जिस उम्मीद से मुझे जिम्मेदारी संगठन ने दी है मैं निजी स्कूलों के हितों की रक्षा के लिए ईमानदारी से संघर्ष करता रहूंगा।ब्लॉक अध्यक्ष विक्रांत शर्मा एवं महिपाल सिंह ने कहा शिक्षा विभाग निजी स्कूलों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं प्राइमरी नर्सरी के बच्चे का डांटा स्कूलों को पोर्टल से हटा कर मान्यता प्राप्त स्कूलों के संचालको के साथ धोखा किया जा रहा है धन्यवाद सभा को मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ब्लॉक अध्यक्ष विक्रांत शर्मा गौरव शर्मा ब्लॉक प्रभारी महिपाल सिंह संजय गुप्ता यामिन भारती विनोद कुमार आदि ने संबोधित किया।धन्यवाद सभा में राजेश्वर वर्मा सुशील कुमार,सचिन जिंदल पंकज कुमार,संजय कुमार रामपाल सिंह, वाजिद हसन रजनी सैनी,योगेश कुमार जावेद राजा, संजीव शर्मा योगेश कुमार, विनोद समेश पवार, सतपाल,ओमपाल आलोक शर्मा, श्रीमती तपस्या रानी,श्रीमती सोनिया सैनी श्रीमती शारदा गुप्ता श्रीमती आंचल गुप्ता,श्रीमती अनीता गुप्ता,श्रीमती सुषमा आदि उपस्थित रहे

0 टिप्पणियाँ