पालिका की कूड़ा गाड़ी में लगी आग, मचा हडक़म्प
मोहल्ला ख्वाजबख्श की घटना, पालिकाध्यक्ष ने दिए जांच के आदेश।
रिपोर्ट समीर चौधरी
देवबंद- नगर में मोहल्ला ख्वाजबख्श से कूड़ा उठाने के लिए गई पालिका की गाड़ी में भरे कूड़े में आग लग जाने का मामला सामने आया है। कूड़ा गाड़ी में लगी आग की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पालिकाध्यक्ष ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
मंगलवार की सुबह मोहल्ला ख्वाजबख्श में काजी मस्जिद के निकट खड़ी नगर पालिका की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी में आग लग गई। कूड़ा गाड़ी में से उठ रही आग की लपटों और उसके कुछ ही ऊपर से गुजर रहे विद्युत तारों के कारण मौके पर हडक़म्प मच गया। कूड़ा गाड़ी में लगी आग की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें कोई भी व्यक्ति आग पर काबू पाने का प्रयास करता हुआ नजर नहीं आ रहा है। लोगों का कहना है कि आग के कारण गाड़ी में ब्लास्ट हो सकता है जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं, पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है। घटना की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
0 टिप्पणियाँ