Ticker

6/recent/ticker-posts

मानव कल्याण मंच महिला मंडल ने शुक्रताल धाम पहुंच की अक्षम लोगों की सेवा

अक्षम व्यक्तियों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं

मानव कल्याण मंच महिला मंडल ने शुक्रताल धाम पहुंच की अक्षम लोगों की सेवा

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद- समाजसेवी संगठन मानव कल्याण मंच महिला मंडल ने नर सेवा नारायण के तहत शुक्रताल धाम स्थित अपना घर आश्रम में शारीरिक व मानसिक रूप से असहाय लोगों को भोजन खिलाया।

मंच के संस्थापक अरुण अग्रवाल ने कहा कि अक्षम व्यक्तियों की सेवा करने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। महिला मंडल की पूर्व अध्यक्षा प्रतिभा जैन ने कहा कि जरूरतमंद व निर्धन व्यक्ति कि सहायता करने से समाज व देश मजबूत बनता है। महासचिव ममता वर्मा ने कहा कि मंच का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े असहाय व जरूरतमंद तक मदद पहुंचाना है। अपना घर आश्रम के संचालक अजय मित्तल ने बताया कि आश्रम में करीब 450 लोग रह रहे हैं। ये असहाय जीवन जीने वाले वंचित, शक्तिहीन, अक्षम व लाचार लोग हैं जिन्हें आश्रम में प्रभु जी कहा जाता है। बताया कि ऐसे लोगों को अपना घर सक्षम बनाने की मुहिम में लगा हुआ है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मुख्यमंत्री ने लिया केन्द्रीय गृहमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा