Ticker

6/recent/ticker-posts

एसआईआर कार्य में लापरवाही के मामले में दो बीएलओ के खिलाफ हुई कार्रवाई

एसआईआर कार्य में लापरवाही के मामले में दो बीएलओ के खिलाफ हुई कार्रवाई 

रिपोर्ट नदीम निजामी

नकुड़-खेड़ा अफगान में मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में लापरवाही का मामला सामने आने पर प्रशासन हरकत में आ गया है। शिकायत की जांच में दोषी पाई गई दो महिला बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

ग्रामीणों द्वारा चुनाव पंजीकरण अधिकारी नकुड़ को प्रार्थनापत्र देकर शिकायत की थी कि बूथ संख्या 367 की बीएलओ श्रीमती शाइस्ता और बूथ संख्या 366 की बीएलओ श्रीमती रेखा रानी घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित नहीं कर रहीं हैं, बल्कि अपने परिचितों के घरों में बैठकर ही प्रपत्र भरवा रही हैं। शिकायत का संज्ञान लेते ही उप जिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार व नायब तहसीलदार की टीम ने मौके पर जांच कराई, जांच में शिकायत सही पाई गई। पाया गया कि दोनों बीएलओ द्वारा मतदाता गणना कार्य में घोर लापरवाही की जा रही थी,  गणना प्रपत्रों का वितरण घर घर जाकर नहीं किया जा रहा था। रिपोर्ट के आधार पर निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी ने दोनों बीएलओ के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 32 के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज करने की संस्तुति की है। निर्वाचन अधिकारी ने चेतावनी दी है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी कार्मिकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मुख्यमंत्री ने लिया केन्द्रीय गृहमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा