रिटर्निंग ऑफिसर ने 23 बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी को भेजा पत्र
रिपोर्ट नदीम निजामी
नकुड़-भारत निर्वाचन आयोग की एसआईआर प्रक्रिया के बीच मतदाताओं तक गणना प्रपत्र न पहुंचने पर रिटर्निंग ऑफिसर ने 23 बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी को पत्र भेजा है।
रिटर्निंग ऑफिसर सुरेंद्र कुमार के अनुसार कई क्षेत्रों में बीएलओ द्वारा निर्धारित प्रपत्र वितरित न किए जाने से आयोग का महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहा था।जानकारी के अनुसार नकुड़ क्षेत्र के 14, सरसावा क्षेत्र के 4, रामपुर क्षेत्र के 3 तथा चिलकाना क्षेत्र के 2 बीएलओ द्वारा मतदाताओं को प्रपत्र उपलब्ध नहीं कराए गए। रिटर्निंग ऑफिसर सुरेंद्र कुमार ने इसको गंभीर लापरवाही मानते हुए अधिनियम 32 के तहत संबंधित बीएलओ के विरुद्ध नकुड़, सरसावा, रामपुर मनिहारान आदि थानों के प्रभारी निरीक्षकों को रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं रिटर्निंग ऑफिसर सुरेंद्र कुमार की इस कार्रवाई के बाद संबंधित विभागीयकर्मचारियों में हड़कंप का माहौल मचा हुआ है।
0 टिप्पणियाँ