राजकीय कन्या इंटर कॉलेज नीची नकुड़ में किशोर स्वास्थ्य मंच का द्वारा किशोरावस्था में बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियों के प्रति किया जागरूक
रिपोर्ट नदीम निजामी
नकुड़-राजकीय कन्या इंटर कॉलेज नीची नकुड़ में किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया गया। कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य श्रीमती पूनम रानी व चिकित्साधिकारी डॉ चक्रेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस दौरान किशोरावस्था में बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियों के प्रति जागरूक करते हुए छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य, तनाव व एनीमिया से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। डॉ. कामायनी ने पर्सनल हाइजीन की गहराई से जानकारी देते हुए स्वच्छता से जुड़ी सावधानियों पर जोर दिया। डॉ. तौकीर खान ने मादक द्रव्यों के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताते हुए नशे से दूरी बनाकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। मंच के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य, मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव, संतुलित आहार आदि विषयों पर पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें वंशिका सैनी ने प्रथम, वंशिका रानी ने द्वितीय तथा वंशु ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्राएं स्वास्थ्य परीक्षण से भी गुजरी। मंच का संचालन श्रीमती रजनी रानी ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय स्वास्थ्य नोडल शिवानी वालिया, पंकज कुमार, आंचल श्रीवास्तव, अंजली जैन, रेशमा सहित अन्य शिक्षक व स्टाफ उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ