Ticker

6/recent/ticker-posts

रामकृष्ण परमहंस जूनियर हाई स्कूल में किया गया नगर स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन

रामकृष्ण परमहंस जूनियर हाई स्कूल में किया गया नगर स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-रामकृष्ण परमहंस जूनियर हाई स्कूल में  नगर स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसका शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी श्री योगेश कुमार शर्मा के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया । उसके बाद बच्चों के द्वारा सरस्वती वंदना और मुख्य अतिथि का स्वागत  किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि के द्वारा रिबन काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया । 

प्रतियोगिता में 50 मीटर की दौड़ में भावना 100 मीटर में आयु 200 मीटर में सना और सादान और गोला फैंक में कार्तिक चक्का फैंक में नंदिनी और रिहान खो खो और कबड्डी  में उच्च प्राथमिक विद्यालय कमेला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । इस कीड़ा प्रतियोगिता में राकेश कुमार शर्मा नगर अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, आनंगपाल सिंह रविंद्र पवार जिला व्यायाम शिक्षक, वीर सिंह प्रधानाचार्य, रामकृष्ण परमहंस उच्च माध्यमिक विद्यालय , संचालन सुशील शर्मा जी द्वारा किया गया ।विजय माहेश्वरी ,नवीन शर्मा, रजा ज़ैदी, निशा नरवरिया आरपी टीम पूनम तनेजा, ब्यूटी राणा, चारू महेश्वरी और आशिया  आदि का सहयोग रहा l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मुख्यमंत्री ने लिया केन्द्रीय गृहमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा