शिवधाम ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित श्रीराम कथा का हुआ भव्य समापन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- शिवधाम ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित श्रीराम कथा के समापन अवसर पर कथा व्यास पीठ पर विराजमान श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज एवं मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर हरितचेतनानंद जी महाराज ने भक्तों को धर्म और भक्ति का संदेश दिया।
महामंडलेश्वर हरितचेतनानंद महाराज ने कहा कि कथा की कोई पूर्ण आहुति नहीं होती, इसे केवल विश्राम दिया जाता है। उन्होंने अंगूरी देवी गुप्ता परिवार को इस सुंदर आयोजन हेतु बधाई दी। कथा व्यास डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने सीता अग्नि परीक्षा, राम अयोध्या आगमन, राज्याभिषेक, रामराज्य वर्णन एवं कथा फलश्रुति पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रभु रामकथा महादेव कृपा से ही संभव होती है।कथा में अंगूरी देवी गुप्ता (माता जी), अजय गुप्ता, अतुल गुप्ता, राजेश गुप्ता एवं समस्त गुप्ता परिवार मुख्य यजमान रहा।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक उमेश कुमार, बॉलीवुड सिंगर मिक्का सिंह, मासूम शर्मा, अभिनेत्री अंजली अरोड़ा, आचार्य रोहित वशिष्ठ, पं. दीपक अग्निहोत्री, जस्टिस एस.के. जैन (पूर्व जज हाईकोर्ट दिल्ली), डीजीपी रामनिवास यादव, जस्टिस सुनील कुमार, उद्योगपति संजीव ओबेरॉय व एम.एल. बंसल सहित अनेक विशिष्ट जन उपस्थित रहे। इसके अलावा मंच संचालन वेदमूर्ति आचार्य पवन दत्त मिश्र ने किया।जबकि अंगूरी देवी गुप्ता, अचला गुप्ता, शिवानी गुप्ता, चेताली गुप्ता, आरती गुप्ता व कमल ने किया। शिवधाम ट्रस्ट परिवार के संरक्षक अंगूरी गुप्ता, सह-संरक्षक अनिल गुप्ता, अध्यक्ष अक्षय जैन, सचिव राजीव गुप्ता, उपाध्यक्ष रामरजीव सिंघल, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद सिंघल, सदस्य अंशुल गुप्ता, लक्ष्य सिंघल, विपिन अग्रवाल, विवेक सिंघल, दीपक गोयल, प्रवीण बंसल अपने सभी का आभार जगाया

0 टिप्पणियाँ