Ticker

6/recent/ticker-posts

चौधरी चरण सिंह विचार मंच ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की 123वीं जयंती के उपलक्ष में किया यज्ञ व विचार गोष्ठी का आयोजन

चौधरी चरण सिंह विचार मंच ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की 123वीं जयंती के उपलक्ष में किया यज्ञ व विचार गोष्ठी का आयोजन 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-चौधरी चरण सिंह विचार मंच उत्तर प्रदेश सहारनपुर द्वारा आज नगर स्थित आर्य समाज मंदिर हकीकत नगर में भारत रत्न और देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की 123वीं जयंती के उपलक्ष में यज्ञ मे व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

यज्ञ के मुख्य अजमान चौधरी अर्जुन सिंह रहे वह यज्ञ को संपन्न आर्य समाज मंदिर के आचार्य वीरेंद्र शास्त्री द्वारा कराया गया। इसके पश्चात चौधरी चरण सिंह जी के जीवन पर उनके द्वारा किए गए कार्यों पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका संचालन सचिन चौधरी ने किया ।गोष्टी को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक रजनीश चौहान ने कहा चौधरी चरण सिंह जीने देश को राजनीतिक आर्थिक और समाज सुधार के दिशा में जीवनपर्यन्त जो कार्य किए हैं। उनको कभी भू लाया नहीं जा सकता उनकी नीतियों से किसानों व मजदूर तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जो मजबूती मिली है उसी का परिणाम है कि भारत आज एक मजबूत राष्ट्र के रूप में दुनिया के अग्रणी श्रेणी में एक समृद्ध राष्ट्र के रूप में खड़ा है।नाथी राम काम्बोज ने कहा कि चौधरी चरण सिंह पक्के आर्यसमाजी थे उन्होंनें अपने जीवन में आर्य समाज के सिद्धांतों का आत्मसात करके सदैव किसान हितों केकार्य किया इसी कारण इनको किसान मसीहा के नाम से जाना जाता हे।पूर्व विधायक वीरेंद्र ठाकुर ने कहा कि आज देश के अंदर जो किसान की दुर्दशा है उसको सरकार चौधरी चरण सिंह की नीतियों को लागू करके ठीक किया जा सकता है।गोष्ठी में सत्यपाल सिंह चौहान, सतीश कुमार गर्ग, श्रीमती अंजुम, विनोद पुंडीर, कुलभूषण जैन, पुष्पेंद्र प्रधान अभिषेक चौहान अमरीश, महिपाल सिंह ताजपुर एडवोकेट सत्येंद्र सिंह तोमर, अमरपाल सिंह तोमर, नरेश कुमार राकेश कुमार, श्रीमती रानी इरफान, धनवीर आदि उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

स्व चौधरी चरण सिंह जी ने सत्ता नहीं, सिद्धांत चुने; कुर्सी नहीं, किसान का स्वाभिमान चुना-श्री त्रिलोक त्यागी