अमेरिका में गूंजा सहारनपुर पुलिस का नाम, महिला कांस्टेबल रिया वर्मा ने वर्ल्ड पुलिस & फायर गेम्स में जीते 5 पदक
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- नारी शक्ति का विश्वस्तरीय पराक्रम उस समय देखने को मिला जब रिजर्व पुलिस लाइन्स, सहारनपुर में तैनात महिला कांस्टेबल रिया वर्मा ने अमेरिका में आयोजित प्रतिष्ठित वर्ल्ड पुलिस & फायर गेम्स में शानदार प्रदर्शन कर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया।
महिला कांस्टेबल रिया वर्मा ने दिनांक 27 जून 2025 से 6 जुलाई 2025 तक बर्मिंघम, अलबामा (संयुक्त राज्य अमेरिका) में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए कुल 5 पदक अपने नाम किए, जिनमें 02 स्वर्ण, 02 रजत एवं 01 कांस्य पदक शामिल हैं। उनकी इस उपलब्धि से उत्तर प्रदेश पुलिस एवं जनपद सहारनपुर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरव प्राप्त हुआ है। इस उल्लेखनीय सफलता से पुलिस बल की प्रतिष्ठा एवं मनोबल में वृद्धि हुई है। रिया वर्मा की यह उपलब्धि उनके कठोर परिश्रम, अनुशासन एवं उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रमाण है, जो पुलिस कर्मियों एवं युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा महिला कांस्टेबल रिया वर्मा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभाग व जनपद का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दी गईं
0 टिप्पणियाँ