Ticker

6/recent/ticker-posts

लकड़ी का सामान व 50 टायर किये

लकड़ी का सामान व 50 टायर किये जब्त, दुकानदारों पर जुर्माना

निगम ने चलाया रांघड़ों का पुल व बूढ़ी माई चौक क्षेत्र में अतिक्रमणरोधी अभियान

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर आज निगम के अतिक्रमण रोधी दस्ते ने कुतुबशेर चौक से लेकर रांघड़ों का पुल व टायर मार्किट होते हुए बूढ़ीमाई चौक तक  अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया। इस दौरान करीब 50 बडे़ टायर व दुकानों के आगे रखा लकड़ी का सजावटी सामान तथा बोर्ड आदि जब्त किये गए। चार कबाड़ियों सहित दो दर्जन दुकानदारों का चालान करते हुए 27 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया। 

नगरायुक्त के निर्देश पर अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा के नेतृत्व में नगर निगम का अतिक्रमण रोधी दस्ता आज कुतुबशेर चौक से जैसे ही रांघड़ों के पुल की ओर बढ़ा अतिक्रमणकारियों में अफरा तफरी मच गयी। अनेक दुकानदारों ने आनन फानन में अपना सामान दुकानों के भीतर फंेक दिया। लेकिन अतिक्रमण हटाने से पहले निगम द्वारा अतिक्रमण करने वालों की वीडियोग्राफी करा ली गयी थी। ऐसे चार दुकानदारों से भी जुर्माना वसूला गया जिन्होंने निगम की टीम को देखकर सामान दुकान में भीतर डाल लिया था। कुल दो दर्जन दुकानदारों के चालान कर 27 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। सभी दुकानदारों को चेतावनी दी गयी कि यदि वीडियो में सड़क पर दोबारा अतिक्रमण पाया गया तो सामान जब्त करने के साथ ही दो गुणा जुर्माना वसूला जायेगा। रांघड़ों के पुल से बूढ़ीमाई चौक की ओर जाते हुए टायर मार्किट से भी सड़क पर रखे गये करीब 50 टायर जब्त कर निगम लाये गए। इसके अलावा सड़क पर फैलाकर रखा गया लकड़ी नक्काशी का सामान, सड़क पर रखे बोर्ड तथा एक रेहड़ी भी जब्त की गयी। सड़क पर कूड़ा फैलाकर गंदगी करने वाले चार कबाड़ियों पर भी एक-एक हजार रुपये का जुर्माना किया गया। कार्रवाई के दौरान सम्पत्ति सुरक्षा अधिकारी हरिप्रकाश कसाना, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एच बी गुरुंग व प्यार सिंह सहित अनेक जवान मौजूद रहे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 त्यौहारों को लेकर अधिकारी अलर्ट, पैदल मार्च किया